{"_id":"60cf32d5ccf78f55b26c019f","slug":"nepal-two-indian-workers-died-in-steel-plant-fire-breakout-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: इस्पात संयंत्र में आग लगने से दो भारतीय श्रमिकों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल: इस्पात संयंत्र में आग लगने से दो भारतीय श्रमिकों की मौत, तीन घायल
Sun, 20 Jun 2021 05:51 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, काठमांडो।
पीटीआई, काठमांडो।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 20 Jun 2021 05:51 PM IST
सार
दक्षिण नेपाल के बारा जिले में एक इस्पात संयंत्र में आग लग जाने से दो भारतीय मजदूरों की मौत हो गई। रविवार को एक खबर में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
आग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण नेपाल के बारा जिले में एक इस्पात संयंत्र में आग लग जाने से दो भारतीय मजदूरों की मौत हो गई। रविवार को एक खबर में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
समाचार पोर्टल ऑनलाइन खबर के अनुसार आग की घटना में मारे गए दोनों लोगों की पहचान बिहार निवासी प्रदीप गोध (40) और रामनाथ महतो (45) के रूप में की गई है। खबर के अनुसार जगदमसा स्टील्स के कारखाने में शनिवार शाम को भट्टी का तेल टैंक फट जाने के बाद आग लगनी शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि आग पर कुछ ही मिनट के अंदर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
मजदूर संगठन के सचिव दीपक करकी ने पोर्टल को बताया कि श्रमिक टैंक की सफाई कर रहे थे, तभी यह फट गया और आसपास के इलाके में आग लग गई। हादसे में तीन अन्य घायल हो गए और उनका तराई सिमारा अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन