{"_id":"62ebc70f4240e326f7093219","slug":"nepal-to-hold-general-elections-on-november-20-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal General Elections: नेपाल में आम चुनाव 20 नवंबर को, कैबिनेट की बैठक में फैसला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal General Elections: नेपाल में आम चुनाव 20 नवंबर को, कैबिनेट की बैठक में फैसला
Thu, 04 Aug 2022 06:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 04 Aug 2022 06:48 PM IST
सार
देश के सात प्रांतों के निचले सदन और विधानसभाओं के लिए पिछला चुनाव दो चरणों में 26 नवंबर और 7 दिसंबर 2017 को हुआ था। नेपाल में प्रतिनिधि सभा में कुल 275 सीटें हैं और इसमें से 165 सदस्य सीधे चुने जाते हैं।
विज्ञापन
नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा
- फोटो : ANI
विस्तार
नेपाल में 20 नवंबर को पहले चरण का आम चुनाव हो सकता है। नेपाल में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 20 नवंबर को एक ही चरण में आम चुनाव कराने का फैसला किया गया। मंत्रिमंडल के सूत्रों के अनुसार, हिमालयी राष्ट्र 20 नवंबर को प्रतिनिधि सभा और प्रांतीय विधानसभा के सदस्यों का चुनाव करेगा। नेपाल में प्रतिनिधि सभा की कुल 275 सीटें हैं और इसमें से 165 सदस्य सीधे निर्वाचित होते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को सत्तारूढ़ गठबंधन की बैठक में दोनों स्तरों के लिए 20 नवंबर को मतदान कराने पर सहमति बनी थी। मुख्य विपक्षी नेता और नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चुनाव की घोषणा का स्वागत किया।
विज्ञापन
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हम चुनाव कराने के फैसले का स्वागत करते हैं, जो स्वाभाविक भी है। देश के सात प्रांतों के निचले सदन और विधानसभाओं के लिए पिछला चुनाव दो चरणों में 26 नवंबर और 7 दिसंबर 2017 को हुआ था। नेपाल में प्रतिनिधि सभा में कुल 275 सीटें हैं और इसमें से 165 सदस्य सीधे चुने जाते हैं।
विज्ञापन