फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal: Three former PM boycott all party meeting called by President Bidya Devi Bhandari

नेपाल: राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का तीन पूर्व पीएम ने किया बहिष्कार

Wed, 17 Mar 2021 07:30 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 17 Mar 2021 07:30 AM IST
विज्ञापन
Nepal: Three former PM boycott all party meeting called by President Bidya Devi Bhandari
Nepal President Bidya Devi Bhandari - फोटो : फाइल फोटो

नेपाल में राजनीतिक संकट के बीच अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों ने बहिष्कार किया।

विज्ञापन


पूर्व पीएम बाबूराम भट्टाराई, माधव कुमार नेपाल और झाला नाथ खनल मंगलवार को राष्ट्रपति आवास पर हुई बैठक में नहीं पहुंचे। जहां खनल और नेपाल सत्ताधारी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) के बागी धड़े से आते हैं, वहीं भट्टाराई जनता समाजवादी पार्टी का नेतृत्व करते हैं।
विज्ञापन


दरअसल, तीनों पूर्व पीएम ने सार्वजनिक तौर पर राष्ट्रपति भंडारी पर संविधान की संरक्षक के तौर पर काम करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के संसद भंग करने के असांविधानिक कदम का समर्थन किया था। हालांकि इस बैठक में पीएम ओली, सीपीएन चेयरमैन पुष्प कमल दहल प्रचंड, नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed