फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal ruling party demands Prime Minister KP sharma Oli resignation for making anti-India remarks

भारत विरोधी टिप्पणी करने पर नेपाल के सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने प्रधानमंत्री ओली का इस्तीफा मांगा

Wed, 01 Jul 2020 03:30 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, काठमांडू
पीटीआई, काठमांडू Published by: देव कश्यप Updated Wed, 01 Jul 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Nepal ruling party demands Prime Minister KP sharma Oli resignation for making anti-India remarks
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली - फोटो : ANI

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की भारत विरोधी टिप्पणी के लिए पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ समेत सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नेताओं ने मंगलवार को उनके इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन


शीर्ष नेताओं ने कहा है कि प्रधानमंत्री की टिप्पणी न तो राजनीतिक तौर पर ठीक थी न ही कूटनीतिक तौर पर यह उचित थी। ओली ने हाल ही में कहा था कि नेपाल के नए राजनीतिक मानचित्र के प्रकाशन के बाद उन्हें हटाने के प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर सत्तारूढ़ पार्टी की स्थाई समिति की बैठक शुरू होते ही प्रचंड ने रविवार को प्रधानमंत्री द्वारा की गई टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ‘भारत उन्हें हटाने का षड्यंत्र कर रहा है, प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी न तो राजनीतिक तौर पर ठीक थी न ही कूटनीतिक तौर पर यह उचित थी।’

उन्होंने आगाह किया कि ‘प्रधानमंत्री द्वारा इस तरह के बयान देने से पड़ोसी देश के साथ हमारे संबंध खराब हो सकते हैं।’ प्रधानमंत्री ओली ने रविवार को कहा कि उन्हें हटाने के लिए दूतावासों और होटलों में कई तरह की गतिविधियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल के कुछ नेता भी इसमें शामिल हैं।

एक वरिष्ठ नेता ने प्रचंड के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पड़ोसी देश और अपनी ही पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाना ठीक बात नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रचंड के अलावा, वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल, झालानाथ खनल, उपाध्यक्ष बमदेव गौतम और प्रवक्ता नारायणकाजी श्रेष्ठ ने प्रधानमंत्री को अपने आरोपों को लेकर सबूत देने और त्यागपत्र देने को कहा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस तरह की टिप्पणी के लिए नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। हालांकि, बैठक में मौजूद प्रधानमंत्री ने कोई टिप्पणी नहीं की।


नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि ‘यह दिखाता है कि 48 सदस्यीय स्थायी समिति और नौ सदस्यीय केंद्रीय सचिवालय, दोनों में प्रधानमंत्री अल्पमत में हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed