फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Prime Minister Sher Bahadur Deuba says the government will not hesitate to take foreign help for relief in flood situation

नेपाल में बाढ़ : प्रधानमंत्री देउबा ने कहा- राहत के लिए विदेशी मदद लेने में संकोच नहीं करेगी सरकार

Tue, 26 Oct 2021 01:32 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 26 Oct 2021 01:32 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि नेपाल में अब तक कम से कम 111 लोगों की जान प्राकृतिक आपदा के कारण जा चुकी है। वहीं तीन प्रांतों में करीब 7.2 अरब नेपाली रुपये मूल्य की धान की फसल नष्ट हो गई है। बाढ़ और भूस्खलन की वजह से कम से कम 40 लोग लापता हैं।

विज्ञापन
Nepal Prime Minister Sher Bahadur Deuba says the government will not hesitate to take foreign help for relief in flood situation
sher bahadur deuba - फोटो : pti

विस्तार

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने कहा कि बेमौसम बारिश की वजह से देश में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद राहत कार्यों में मदद के लिए उनकी सरकार वैश्विक मदद मांगने में संकोच नहीं करेगी।

विज्ञापन


111 लोगों की अब तक जा चुकी है बाढ़-भूस्खलन से जान, 40 लोग लापता
अधिकारियों ने बताया कि यहां पर अब तक कम से कम 111 लोगों की जान प्राकृतिक आपदा के कारण जा चुकी है। वहीं तीन प्रांतों में करीब 7.2 अरब नेपाली रुपये मूल्य की धान की फसल नष्ट हो गई है। बाढ़ और भूस्खलन की वजह से कम से कम 40 लोग लापता हैं। इटाहरी में एक कार्यक्रम के दौरान देउबा ने कहा, बेमौसम बारिश के कारण नेपाल में जानमाल का काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


यदि देश में पर्याप्त संसाधन नहीं हुए तो सरकार विदेशी दानदाताओं और मित्र देशों से सहायता मांगकर राहत प्रदान करेगी। उन्होंने आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में सुरक्षा कर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, पीड़ितों को राहत देने की कोशिशों में तेजी लाई जाएगी। बता दें कि देउबा और अन्य मंत्रियों ने बाढ़-भूस्खलन के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रभावित जिलों का दौरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed