{"_id":"643f5ab387919665a30dce47","slug":"nepal-president-ram-chandra-poudel-shifted-to-aiims-delhi-after-lungs-infection-news-and-updates-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के फेफड़ों में संक्रमण, तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए लाया जाएगा दिल्ली एम्स","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के फेफड़ों में संक्रमण, तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए लाया जाएगा दिल्ली एम्स
Wed, 19 Apr 2023 08:36 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 19 Apr 2023 08:36 AM IST
सार
रामचंद्र पौडेल को एक दिन पहले ही सांस लेने में समस्या की शिकायत के बाद नेपाल के महाराजगंज स्थित नामी त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल।
- फोटो : PTI
विस्तार
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें सांस लेने में परेशानी के बाद तत्काल इलाज मुहैया कराने के लिए मंगलवार को नेपाल के महाराजगंज स्थित नामी त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, स्थिति न सुधरने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स शिफ्ट किया जा रहा है। बताया गया है कि पौडेल को की जांच में उनके फेफड़ों में संक्रमण की बात सामने आई है।
राष्ट्रपति के सलाहकार के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑक्सीजन का स्तर कम होने के बाद हम उन्हें अस्पताल ले गए। वह 15 दिनों से एंटीबायोटिक्स ले रहे हैं, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। इससे पहले नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' भी अस्पताल पहुंचे और राष्ट्रपति पौडेल का हालचाल जाना। राष्ट्रपति पौडेल एक महीने के भीतर दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं। अप्रैल के शुरुआत में राष्ट्रपति को पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।