{"_id":"63a2a13a59e93a202726ed97","slug":"nepal-politics-sher-bahadur-deuba-elected-as-leader-of-parliamentary-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal Politics: संसदीय दल के नेता चुने गए शेर बहादुर देउबा, दोबारा प्रधानमंत्री बनना तय","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal Politics: संसदीय दल के नेता चुने गए शेर बहादुर देउबा, दोबारा प्रधानमंत्री बनना तय
Wed, 21 Dec 2022 11:46 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:46 AM IST
सार
नेपाल में संसदीय दल के नेता के लिए आज हुए चुनावों में शेर बहादुर देउबा को विजेता घोषित किया गया है।
विज्ञापन
शेर बहादुर देउबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर शेर बहादुर देउबा की ताजपोशी लगभग तय हो गई है। बुधवार को नेपाल में संसदीय दल के नेता के लिए आज हुए चुनावों में शेर बहादुर देउबा को विजेता घोषित किया गया है। चुनाव समिति ने देउबा को संसदीय दल का नेता घोषित करते हुए नोटिस भी जारी किया है। ऐसे में अब उनका प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें, नेपाल में हुए संसदीय आम चुनाव में किसी पार्टी या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। 275 सदस्यों वाली प्रतिनिधि सभा में पूर्ण बहुमत के लिए 138 सीटें चाहिए। लेकिन नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाला सत्ताधारी गठबंधन 136 सीटें ही जीत पाया था। ऐसे में कोई भी दल सरकार बनाने का दावा पेश नहीं कर पाया था। इस बीच राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने राजनीतिक दलों को सात दिन के अंदर सरकार बनाने के लिए दावा पेश करने का अल्टीमेटम दिया है। राष्ट्रपति की ओर से सरकार बनाने के लिए 25 दिसंबर शाम 5 बजे तक का समय दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, आम चुनाव में देउबा के नेतृत्व वाली नेपाली कांग्रेस (एनसी) 89 सीटों के साथ चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, उसके बाद विपक्षी सीपीएन-यूएमएल 78 सीटों के साथ और प्रचंड के नेतृत्व वाली सीपीएन-माओवादी सेंटर ने 32 सीटें हासिल कीं।
विज्ञापन