{"_id":"65e7527d96f828f28b04c1d9","slug":"nepal-pm-prachanda-power-sharing-deal-premier-post-share-reviving-left-alliance-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: सहयोगी दलों के साथ PM का अहम गठबंधन समझौता; प्रधानमंत्री पद शेयर करने पर भी सहमति, जानिए प्रमुख बातें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल: सहयोगी दलों के साथ PM का अहम गठबंधन समझौता; प्रधानमंत्री पद शेयर करने पर भी सहमति, जानिए प्रमुख बातें
Tue, 05 Mar 2024 10:48 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 05 Mar 2024 10:48 PM IST
सार
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' और उनके सहयोगियों ने मंगलवार को सत्ता-साझेदारी के लिए अहम समझौता किया। इस डील में पीएम पद को शेयर करने पर भी सहमति बनी है।
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' (फाइल)
- फोटो : ट्विटर/ कॉमरेड प्रचंड (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल में प्रधानमंत्री पद शेयर किया जाएगा। वाम दलों के गठबंधन में जान फूंकने की कवायद के तहत प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' और उनके सहयोगियों ने सत्ता साझेदारी का अहम समझौता किया। इसमें पीएम पद को गठबंधन सहयोगी के साथ साझा करना, वाम गठबंधन का जनाधार मजबूत बनाना और नेपाली कांग्रेस के साथ गठबंधन पर भी अहम फैसला लिया गया।
नेपाल सरकार में तीन नए मंत्रियों ने शपथ ली
राजनीतिक जगत की इस अहम घटना पर आई खबर के मुताबिक प्रचंड ने पूर्व पीएम ओली के साथ हाथ मिलाया। सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली दूसरी सबसे बड़ी पार्टी नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के साथ नया गठबंधन बनाने के बाद तीन मंत्रियों ने पद की शपथ ली।
किनके बीच साझा किया जाएगा प्रधानमंत्री
माओवादी सेंटर, यूएमएल, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी और जनता समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं की एक बैठक में आठ सूत्री समझौते पर सहमति बनी। काठमांडू पोस्ट की खबर के मुताबिक बैठक में केपी शर्मा ओली, आरएसपी अध्यक्ष रबी लामिछाने और समाजवादी पार्टी प्रमुख उपेन्द्र यादव भी मौजूद रहे। इस खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री पद प्रचंड और ओली के बीच शेयर किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रचंड ने 25 मंत्री पद अपने पास रखे
प्रधानमंत्री प्रचंड ने गृह, रक्षा, विदेश मामले और वित्त सहित 25 मंत्री पद अपने पास रखे हैं। उन्होंने सीपीएन-यूएमएल के समर्थन से कैबिनेट में फेरबदल के बाद बिना पोर्टफोलियो के तीन मंत्रियों को नियुक्त किया। अस्थायी समझौते के मुताबिक माओवादी धड़े को वित्त मंत्रालय दिया जाएगा। यूएमएल और आरएसपी दोनों ने गृह मंत्रालय पर दावा जताया है।