फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal PM KP Sharma Oli criticized for breaking election code of conduct

नेपाल : चुनाव आचार संहिता तोड़ने पर ओली की आलोचना

Fri, 21 May 2021 04:15 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो Published by: देव कश्यप Updated Fri, 21 May 2021 04:15 AM IST
सार

  • बागमती उपचुनाव में की पार्टी प्रत्याशी थापा के लिए वोट मांगने की अपील

विज्ञापन
Nepal PM KP Sharma Oli criticized for breaking election code of conduct
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली - फोटो : PTI

विस्तार

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को प्रचार थमने के बाद ‘नेशनल असेंबली’ के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है।

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने परोक्ष रूप से एक पत्रकार वार्ता में कहा कि उप-चुनाव में बागमती प्रत्याशी और गृहमंत्री राम बहादुर थापा के लिए बृहस्पतिवार को वोट मांगकर उन्होंने चुनाव आचार संहिता तोड़ी है।
विज्ञापन


 ‘मायरिपब्लिका डॉट कॉम’ की खबर के अनुसार, निर्वाचन आयोग ने आगाह भी किया कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आयोग ने कहा कि उसकी चेतावनी के बाजवूद कुछ लोग चुनाव आचार संहिता तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ मीडिया घरानों ने भी विजेता कौन होगा उसका अनुमान लगा और लोगों के साक्षात्कार लेकर आचार संहिता का उल्लंघन किया है। आयोग ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। ओली ने थापा के लिए वोट मांगते हुए कहा था कि उनकी जीत से कम्युनिस्ट अभियान मजबूत होगा। उन्होंने थापा के अलावा किसी और को वोट न देने की अपील भी की। नेपाली कांग्रेस (एनसी) और सीपीएन-माओवादी सेंटर ने भी ओली के थापा के लिए वोट मांगने की निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed