फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal PM KP Sharma Oli again teased about Ram Mandir says construction has started in Nepal

ओली ने फिर छेड़ा राग, बोले- नेपाल में शुरू हो चुका है राम मंदिर निर्माण 

Sun, 31 Jan 2021 06:36 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, काठमांडो 
एजेंसी, काठमांडो  Published by: देव कश्यप Updated Sun, 31 Jan 2021 06:36 AM IST
विज्ञापन
Nepal PM KP Sharma Oli again teased about Ram Mandir says construction has started in Nepal
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली - फोटो : नेपाल प्रधानमंत्री सचिवालय

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एक बार फिर भगवान राम के जन्मस्थान को लेकर  विवाद पैदा करने की कोशिश की है। उन्होंने चितवन में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के अपने धड़े के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राम के जन्मस्थान में मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। 

विज्ञापन


ओली का इशारा बीरगंज के पास स्थित एक जगह से है जिसे वे पहले भी असली अयोध्या करार दे चुके हैं। हालांकि, तब उनके बयान पर भारत ही नहीं, नेपाल के नेताओं ने भी आपत्ति जताई थी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अयोध्यापुरी में राम मंदिर निर्माण के लिए एक मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। भगवान राम की मूर्ति का निर्माण पहले ही हो चुका है। मां सीता की मूर्ति निर्माणाधीन है। अगले साल राम नवमी को भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्यापुरी में एक भव्य तरीके से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओली ने दावा किया कि इसके बाद यह क्षेत्र एक शानदार पर्यटन स्थल में बदल जाएगा। कई तीर्थयात्री इसे अपना गंतव्य स्थल बना लेंगे। ओली ने उम्मीद जताई कि मंदिर के निर्माण ते बाद चितवन दुनिया के हिंदुओं, पुरातत्वविदों, सभ्यता और सांस्कृतिक विशेषज्ञों के लिए एक बड़ा आकर्षण का केंद्र बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed