{"_id":"6136b7f78ebc3e01e45ba64f","slug":"nepal-flood-more-than-380-houses-were-submerged-due-to-sudden-floods-after-heavy-rains-in-kathmandu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ का कहर : काठमांडो में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से 380 से अधिक घर जलमग्न","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बाढ़ का कहर : काठमांडो में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से 380 से अधिक घर जलमग्न
Tue, 07 Sep 2021 06:23 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 07 Sep 2021 06:23 AM IST
सार
- राजधानी काठमांडो में कई क्षेत्रों में चल रहा राहत एवं बचाव कार्य
- नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल सेना की टीमों ने रविवार रात 138 से अधिक लोगों की बचाई जान
विज्ञापन
नेपाल में बाढ़
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
नेपाल की राजधानी काठमांडो में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से 380 से अधिक घर जलमग्न हो गए हैं। कई मकानों में पानी भर गया और कुछ रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश से100 से अधिक जगह पानी भर गया।
विज्ञापन
मेट्रोपॉलिटन पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता सुशील सिंह राठौर ने बताया कि नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल सेना की टीमों ने रविवार रात 138 से अधिक लोगों को बचाया है।
विज्ञापन
राठौर ने कहा, कई क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य किया गया। काठमांडो में नदी तट पर अधिकतर मानव बस्तियां अचानक आई बाढ़ से जलमग्न हो गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, राज्य में चार घंटे के भीतर 105 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन