{"_id":"695be98b3235c000a7060258","slug":"nepal-curfew-imposed-in-birgunj-till-8-am-tomorrow-6th-january-amid-tense-situation-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: भारतीय सीमा से सटे जिले बीरगंज में सांप्रदायिक तनाव, प्रशासन ने 6 जनवरी तक लगाया कर्फ्यू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल: भारतीय सीमा से सटे जिले बीरगंज में सांप्रदायिक तनाव, प्रशासन ने 6 जनवरी तक लगाया कर्फ्यू
Mon, 05 Jan 2026 10:22 PM IST
राहुल कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 05 Jan 2026 10:22 PM IST
सार
नेपाल में टिकटॉक वीडियो को लेकर बीरगंज और जनकपुर में धार्मिक तनाव भड़कने के बाद नेपाल के मधेश प्रांत के सभी आठ जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार को यह तनाव टिकटॉक पर एक वीडियो के कारण भड़का था जिसमें धार्मिक रूप से संवेदनशील टिप्पणियां थीं।
विज्ञापन
नेपाल (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
नेपाल के अधिकारियों ने सोमवार को भारत की सीमा से लगे बीरगंज के कुछ हिस्सों में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव और झड़प होने की आशंकाओं के मद्देनजर कर्फ्यू लगा दिया है। प्रशासन ने इसे 6 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। यह कदम परसा जिले के बीरगंज शहर में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो को लेकर हुए प्रदर्शनों के हिंसक होने के एक दिन बाद उठाया गया है।
विज्ञापन
परसा जिला प्रशासन कार्यालय (डीएओ) ने बीरगंज महानगर के संवेदनशील क्षेत्रों के लिए निषेधाज्ञा जारी की। यह प्रतिबंध स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे से लागू हो गए हैं और अगले आदेश तक लागू रहेंगे। परसा जिला कार्यालय के मुख्य अधिकारी भोला दहाल द्वारा हस्ताक्षरित एक नोटिस के अनुसार, शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए निर्धारित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की सभा करने, जुलूस निकालने और प्रदर्शन करने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
नोटिस में कहा गया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र पूर्व में बस पार्क क्षेत्र से पश्चिम में सिरसिया ब्रिज तक और उत्तर में पावर हाउस चौक से दक्षिण में शंकराचार्य गेट तक है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आदेश में कहा, इसे तोड़ने वाले गिरफ्तार होंगे और उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रविवार को यह तनाव टिकटॉक पर एक वीडियो के कारण भड़का था जिसमें धार्मिक रूप से संवेदनशील टिप्पणियां थीं। टिकटॉक पर लक्षित धार्मिक टिप्पणियों के कारण धनुषा जिले में दो समूहों में तनाव सबसे पहले भड़का।
विज्ञापन
संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी
पुलिस ने बताया कि मधेश प्रांत के सभी 8 जिलों में फिलहाल सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संभावित संवेदनशील क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में सोमवार को दिन भर अतिरिक्त सुरक्षा बरती गई और लोगों को जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने की हिदायत दी गई।