{"_id":"5c33da33bdec2256ad22dbde","slug":"nepal-buddha-boy-ram-bahadur-baba-under-scrutiny-over-missing-devotees","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के दायरे में आया नेपाल का ‘बुद्धा ब्वॉय’, स्वयंभू बाबा के आश्रम पर छापा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जांच के दायरे में आया नेपाल का ‘बुद्धा ब्वॉय’, स्वयंभू बाबा के आश्रम पर छापा
Tue, 08 Jan 2019 04:31 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 08 Jan 2019 04:31 AM IST
विज्ञापन
राम बहादुर बामजान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बुद्धा ब्वॉय’ नाम से मशहूर नेपाल का स्वयंभू बाबा राम बहादुर बामजान अब पुलिस और जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया है। तीन नन समेत चार भक्तों की गुमशुदगी के मामले में पुलिस और केंद्रीय जांच ब्यूरो की संयुक्त टीम ने सिंधुपालचोक जिले में बामजान के आश्रम पर छापा मारा।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले संचलाल वैबा और तीन नन बामजान के आश्रम से लापता हो गए थे, जिनका अब तक पता नहीं चल सका है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, आश्रम से करीब 300 मीटर दूर पुलिस को जमीन के नीचे से नमक की नौ बोरियों मिली थीं, लेकिन वहां से शव के अवशेष नहीं मिले। पुलिस को शक है कि संचलाल की हत्या कर दी गई है। डीएसपी बिमलराज कंडेल ने कहा कि बहुत संभव है कि लापता भक्त के शव को कहीं और जलाया गया हो।
विज्ञापन
लापता भक्तों के परिवार वालों ने 28 दिसंबर को सरकार से इस मामले की जांच की मांग की थी। राजधानी काठमांडू में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परिजनों ने 28 वर्षीय बामजान को पीडोफाइल (बाल प्रेमी) और हत्यारा बताया था। सिंधुपालचोक के अलावा बामजान का नवलपारसी और बारा में आश्रम हैं, जो अब पुलिस और केंद्रीय एजेंसी की जांच के दायरे में आ गए हैं। 2005 में बामजान ‘बुद्धा ब्वॉय’ के रूप में मशहूर हुआ था। उसके भक्तों का दावा है कि बामजान बिना भोजन, जल और बगैर सोए कई महीने तक ध्यान कर सकता है।
विज्ञापन