फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Buddha Air aircraft veered runway at Bhadrapur airport in major accident was narrowly averted

नेपाल में बड़ा हादसा टला: भद्रपुर एयरपोर्ट पर रनवे से फिसला बुद्ध एयर का विमान, बाल-बाल बचे सभी यात्री

Sat, 03 Jan 2026 03:54 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 03 Jan 2026 03:54 AM IST
सार

नेपाल के भद्रपुर एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। ये तब की बात है जब बुद्ध एयर की फ्लाइट शुक्रवार शाम एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर घास के मैदान में जा रुकी। विमान में 51 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे।

विज्ञापन
Nepal Buddha Air aircraft veered runway at Bhadrapur airport in major accident was narrowly averted
बुद्ध एयरलाइन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एक्स@AirBuddha

विस्तार

नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शुक्रवार शाम बड़ा हादसा होने से बच गया। बुद्ध एयर का एक विमान भद्रपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया और करीब 200 मीटर दूर घास वाले इलाके में जा रुका। राहत की बात यह है कि विमान में सवार सभी 51 यात्री और चालक दल के 4 सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार पास ही में एक नदी भी थी, अगर विमान नहीं रुकता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन

बता दें कि विमान काठमांडू से उड़ान भर रहा था। बुद्ध एयर की फ्लाइट संख्या 901 काठमांडू से रात 8:23 बजे रवाना हुई थी। विमान का पायलट कैप्टन शैलेश लिंबू थे। विमान रात करीब 9:08 बजे भद्रपुर एयरपोर्ट पर उतरा। लैंडिंग के दौरान विमान अपना संतुलन खो बैठा और रनवे पार करते हुए किनारे स्थित घास के मैदान में जाकर रुका।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Bangladesh: उस्मान हादी के लिए न्याय की मांग, बांग्लादेश में आज इंकलाब मंचो निकालेगा 'न्याय के लिए मार्च'

विज्ञापन
विज्ञापन

पायलट की समझदारी से टला हादसा
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विमान रनवे से बाहर निकलते ही यात्रियों में थोड़ी हड़बड़ी मच गई, लेकिन पायलट की समझदारी की वजह से कोई गंभीर चोट नहीं आई। झापा के मुख्य जिला अधिकारी शिवराम गेलाल ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता रिंजी शेरपा ने कहा कि विमान फिसलते हुए करीब 200 मीटर दूर घास वाले मैदान में रुका। विमान को मामूली नुकसान हुआ है, लेकिन सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।


ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine War: यूक्रेनी शहर पर रूस ने दागीं मिसाइलें, जेलेंस्की बोले- लगातार आमजन को निशाना बना रहे पुतिन

विमान की जांच प्रक्रिया तेज
वहीं बुद्ध एयर ने बताया कि उन्होंने विमान की जांच के लिए काठमांडू से विशेषज्ञ टीम भद्रपुर भेज दी है। गौरतलब है कि यह विमान उसी दिन की आखिरी उड़ान थी और इसे रात में भद्रपुर एयरपोर्ट पर रोकना था। अगले दिन सुबह इसे पहली उड़ान के लिए काठमांडू वापस भेजा जाना था। फिलहाल विमान को रनवे के किनारे से हटाने और तकनीकी जांच करने का काम चल रहा है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed