फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nepal bans sale of Indian spice-mix products over quality concerns AFTER HONGKONG, SINGAPORE

Spice-mix Product Ban: हॉन्गकॉन्ग-सिंगापुर के बाद अब इस देश में भारतीय मसालों की ब्रिकी पर प्रतिबंध; जानें वजह

Sat, 18 May 2024 02:11 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 18 May 2024 02:11 PM IST
सार

भारत के पड़ोसी देश के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने 100 से ज्यादा पुरानी भारतीय मसाल कंपनी एवरेस्ट और एमडीएच के आयात, उपभोग और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन
Nepal bans sale of Indian spice-mix products over quality concerns AFTER HONGKONG, SINGAPORE
एवरेस्ट और एमडीएच के मसालों पर विवाद - फोटो : एवरेस्ट/ एमडीएच डॉट कॉम

विस्तार

भारत के दिग्गज मसाला ब्रांड्स पर आई आफत दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। भारतीय मसालों को लेकर पिछले महीने जो विवाद शुरू हुआ था, वह अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग होते हुए ये विवाद अब नेपाल तक पहुंच गया है। भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने गुणवत्ता संबंधी चिंताओं के चलते भारतीय ब्रांडों द्वारा निर्मित कुछ मसालों की बिक्री और आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन


पड़ोसी देश ने यह बताई वजह
नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने 100 से ज्यादा पुरानी भारतीय मसाल कंपनी एवरेस्ट और एमडीएच के आयात, उपभोग और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा एथिलीन ऑक्साइड के मात्रा की भी जांच शुरू कर दी है। बता दें कि एमडीएच और एवरेस्ट के चार उत्पादों में एथिलीन ऑक्साइड की अधिक मात्रा का हवाला देते हुए प्रतिबंध लगा गया है। 
विज्ञापन


इन मसालों पर लगाया प्रतिबंध
जिन मसालों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें- मद्रास करी पाउडर, सांभर मिक्स मसाला पाउडर, एमडीएच का मिक्स्ड मसाला करी पाउडर और एवरेस्ट का फिश करी मसाला शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल के खाद्य नियंत्रण विभाग के अधिकारी का बयान
नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग के अधिकारी ने कहा, 'हमारा ध्यान मीडिया में आई उन खबरों की ओर गया है, जिनमें कहा गया कि ये घटिया उत्पाद बाजार में बेचे जा रहे हैं और ये उपभोग के लिहाज से नुकसानदेह हैं। इन चार उत्पादों में एथिलीन ऑक्साइड की अधिक मात्रा पाई गई है। इसलिए देश के भीतर इन उत्पादों के आयात और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।'

खाद्य गुणवत्ता नियंत्रण नियामक ने आयातकों और व्यापारियों से इन उत्पादों को बाजार से वापस लेने का भी आग्रह किया है। 

हॉन्गकॉन्ग और सिंगापुर ने भी लगाया प्रतिबंध
गौरतलब है, पिछले महीने हॉन्गकॉन्ग और सिंगापुर ने कुछ मसालों पर बैन लगा दिया था। फेडरेशन ऑफ इंडियन स्पाइस स्टेकहोल्डर्स (एफआईएसएस) ने शुक्रवार को कहा कि अगर निर्यात के लिए मसालों में एथिलीन ऑक्साइड संदूषण के मुद्दे को जल्द से जल्द हल नहीं किया जाता है तो वित्त वर्ष 2025 में भारत का मसाला निर्यात लगभग 40 प्रतिशत घट सकता है।

भारतीय मसाला बोर्ड के अनुसार, भारत दुनिया के प्रमुख मसाला उत्पादकों में से एक है, जो 2021-22 में लगभग 180 देशों को चार अरब डॉलर मूल्य के 200 से अधिक मसालों और मूल्य वर्धित उत्पादों का निर्यात करता है। 

भारतीय मसाला बोर्ड ने उठाए क्या कदम?
मसाला विवाद के बीच भारतीय मसाला बोर्ड ने इन क्षेत्रों में भारतीय मसाला एक्सपोर्ट की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं। बोर्ड ने टेक्नो-वैज्ञानिक समिति की सिफारिशों को लागू किया है, जिसने मेन कारण जानने की कोशिश की और इसके प्रोसेसिंग फेसिलिटी का भी निरीक्षण किया। टेस्टिंग के लिए सेंपल्स सर्टिफाइड लैब में भेजे गए हैं। 

भारतीय मसाला बोर्ड ने 130 से ज्यादा निर्यातकों और संघों, जैसे कि अखिल भारतीय मसाला निर्यातक मंच और भारतीय मसाला और खाद्य पदार्थ निर्यातक संघ, को शामिल करते हुए एक स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन का भी आयोजन किया। बोर्ड ने सभी निर्यातकों को ईटीओ ट्रीटमेंट के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। मसाला बोर्ड ने भारत से निर्यात होने वाले मसालों में ईटीओ कॉन्टेमिनेशन को रोकने के लिए ये कदम उठाया है।


एमडीएच, एवेरेस्ट में कैंसर कारक केमिकल होने का आरोप
बता दें कि अप्रैल महीने में हॉन्गकॉन्ग ने भारतीय ब्रांडों एमडीएच और एवरेस्ट के चार मसाला प्रोडक्ट को बैन कर दिया था। इसकी वजह उन्होंने कैंसर पैदा करने वाले केमिकल एथिलीन ऑक्साइड पाया जाना बताई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed