{"_id":"67c062ba089079032c0f4ddd","slug":"neelam-shinde-case-us-starts-emergency-visa-process-student-is-in-coma-since-accident-in-california-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलम शिंदे मामला: US ने आपातकालीन वीजा प्रक्रिया शुरू की, कैलिफोर्निया में हादसे के बाद से कोमा में है छात्रा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नीलम शिंदे मामला: US ने आपातकालीन वीजा प्रक्रिया शुरू की, कैलिफोर्निया में हादसे के बाद से कोमा में है छात्रा
Thu, 27 Feb 2025 06:33 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 27 Feb 2025 06:33 PM IST
सार
महाराष्ट्र के सतारा की नीलम शिंदे 14 फरवरी को हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और तब से अस्पताल में कोमा में हैं। शिंदे के सिर, हाथ और छाती में गंभीर चोट है।
विज्ञापन
अमेरिकी वीजा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिका से कैलिफोर्निया में सड़क दुर्घटना में घायल एक भारतीय छात्रा के परिवार को तत्काल वीजा देने का अनुरोध किया है। इस पर अमेरिका ने छात्रा के पिता को आपातकालीन वीजा देने के लिए शुक्रवार सुबह 9 बजे साक्षात्कार की अनुमति दे दी है।
महाराष्ट्र के सतारा की नीलम शिंदे 14 फरवरी को हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और तब से अस्पताल में कोमा में हैं। शिंदे के सिर, हाथ और छाती में गंभीर चोट है। छात्रा के परिवार ने उसके पास रहकर देखभाल करने के लिए अमेरिका जाने के वास्ते तत्काल वीजा दिए जाने की मांग की है।
सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने इस मामले को अमेरिका के समक्ष उठाया है। नीलम शिंदे के पिता ने मुंबई स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में साक्षात्कार के लिए बुलाने की पुष्टि की है। अमेरिकी पक्ष छात्रा के परिवार को जल्दी वीजा देने की औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया में है।
विज्ञापन
सुप्रिया सुले ने उठाया मुद्दा
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले ने बुधवार को इस मामले को उठाया। सुले ने कहा, नीलम शिंदे के पिता तानाजी शिंदे, सतारा, महाराष्ट्र से हैं। चिकित्सकीय आपातकाल स्थिति के कारण उनका तत्काल अपनी बेटी से मिलना बेहद जरूरी है। तानाजी शिंदे ने अमेरिका जाने के लिए तत्काल वीजा के वास्ते आवेदन किया है और उन्हें सहायता की आवश्यकता है।