फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nearly 600 workers from one of the Tyson chicken processing plant test positive for COVID-19

लॉकडाउन के बाद दोबारा खुली अमेरिकी कंपनी, 600 कर्मचारी हुए कोरोना संक्रमित

Thu, 21 May 2020 09:41 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 21 May 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Nearly 600 workers from one of the Tyson chicken processing plant test positive for COVID-19
टाइसन मीट प्रोसेसिंग प्लांट - फोटो : social media

अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना स्थित टाइसन फूड्स चिकन प्रसंस्करण संयंत्र के दोबारा खुलने के बाद वहां के करीब 600 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार को कंपनी ने बताया कि उनके विल्कस्बॉरो संयंत्र के 2244 कर्मचारियों में से 570 कोरोना से संक्रमित हैं।

विज्ञापन


कंपनी के मुताबिक उनके कुल कर्मचारियों में से 25.4 फीसदी में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। मांस को तैयार करने वाली यह कंपनी देश की सबसे बड़ी हॉटस्पॉट बन चुकी है। कंपनी के मुताबिक उसने अपने व्यवसाय को दोबारा से शुरू करने से पहले सभी तरह के दिशानिर्देशों का पालन किया था और रोकथाम के सभी उपाय किए थे।
विज्ञापन


कंपनी के अनुसार उसने खुद छह मई से नौ मई तक अपने यहां के 2007 कर्मचारियों की कोरोना जांच की थी। इसके अलावा राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने भी कई कर्मचारियों की जांच की थी। एक अंग्रेजी न्यूज चैनल के मुताबिक, अमेरिका में इस वक्त कोरोना वायरस के 14,000 मामले सिर्फ 181 मांस प्रसंस्करण वाले संयंत्र से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed