{"_id":"63cfb8c7af7b840b5c1bde1d","slug":"nearly-6-magnitude-earthquake-jolts-western-nepal-latest-news-update-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal Earthquake: पश्चिमी नेपाल में भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal Earthquake: पश्चिमी नेपाल में भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके
Tue, 24 Jan 2023 07:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, काठमांडू
पीटीआई, काठमांडू
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 24 Jan 2023 07:14 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि गौमूल ग्रामीण नगर पालिका-2 में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जब वह पास के जंगल में घास काट रही थी। प्रांतीय पुलिस प्रमुख के मुताबिक, भूकंप से बजुरा और बजांग जिलों में कई घरों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
Earthquake
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी नेपाल में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गई। भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 43 मिनट पर आया। इसका केंद्र सुदूरपश्चिम प्रांत में बाजुरा जिला के मेला इलाके में था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भूकंप की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस ने बताया कि गौमूल ग्रामीण नगर पालिका-2 में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जब वह पास के जंगल में घास काट रही थी। प्रांतीय पुलिस प्रमुख के मुताबिक, भूकंप से बजुरा और बजांग जिलों में कई घरों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
काठमांडू से 450 किमी पश्चिम में स्थित बजुरा जिले की बडीमालिका नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 में दो घर और वार्ड नंबर 9 में दो अन्य घर ढह गए। नगर पालिका के एक मंदिर में भी दरारें आई हैं। पुलिस ने बताया कि भूकंप के कारण हुए भूस्खलन में 40 से अधिक भेड़ों की मौत हो गई, इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके पश्चिमी नेपाल के कई इलाकों में महसूस किए गए। भारत के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले अप्रैल 2015 में 7.8 तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप के झटकों से नेपाल दहल गया था। इसमें करीब 9,000 लोग मारे गए थे और 22,000 अन्य घायल हुए थे।