फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nawaz Sharif conviction likely to be canceled in Pakistan Shahbaz Government discussion

पाकिस्तान: नवाज शरीफ की दोष सिद्धि रद्द होने की संभावना, शहबाज सरकार में विचार जारी, नए सिरे से कोर्ट जा सकेंगे पूर्व पीएम

Tue, 03 May 2022 04:57 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 03 May 2022 04:57 AM IST
सार

तीन बार देश के पीएम रह चुके नवाज फिलहाल लंदन में हैं। उन्हें लाहौर उच्च न्यायालय ने नवंबर 2019 में उपचार कराने के लिए चार सप्ताह के लिए विदेश जाने की अनुमति दी थी। पूर्व पीएम इमरान खान की सरकार ने उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार के कई मामले चलाए थे।
 

विज्ञापन
Nawaz Sharif conviction likely to be canceled in Pakistan Shahbaz Government discussion
नवाज शरीफ। - फोटो : PTI

विस्तार

पाकिस्तान की नई शहबाज शरीफ सरकार भ्रष्टाचार मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की दोष सिद्धि को रद्द करने या निलंबित करने पर विचार कर रही है। ऐसा इसलिए ताकि मौजूदा पीएम के भाई नवाज को अदालत में नए सिरे से याचिका दाखिल करने का मौका मिल सके।

विज्ञापन


तीन बार देश के पीएम रह चुके नवाज फिलहाल लंदन में हैं। उन्हें लाहौर उच्च न्यायालय ने नवंबर 2019 में उपचार कराने के लिए चार सप्ताह के लिए विदेश जाने की अनुमति दी थी। पूर्व पीएम इमरान खान की सरकार ने उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार के कई मामले चलाए थे।
विज्ञापन


डॉन अखबार ने गृहमंत्री सनाउल्लाह के हवाले से बताया कि संघीय और पंजाब प्रांत की सरकार के पास ही ये अधिकार हैं कि वह किसी अभियुक्त की सजा रद्द अथवा निलंबित कर सकती है और उसे इस बात का मौका दे सकती है कि वह पूर्व के किसी मामले में गलत सजा सुनाए जाने के विरुद्ध अदालत में नए सिरे से जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के बेटे के शपथ ग्रहण को पंजाब गवर्नर ने बताया अवैध
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गवर्नर उमर चीमा ने पीएमएल-एन नेता और पीएम शहबाज शरीफ के बेटे हमजा शहबाज शरीफ पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने हमजा द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ को अवैध बताते हुए उन्हें फर्जी सीएम बताया है। चीमा ने कहा, मेरे द्वारा उस्मान बुजदार के इस्तीफे को खारिज करने के बाद हमजा का शपथ ग्रहण अवैध था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed