फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nasa posts on viral Mars pic captured by Perseverance rover

मंगल ग्रह पर 'इंद्रधनुष': नासा के पर्सिवियरेंस रोवर द्वारा खींची तस्वीर हो रही वायरल, जानें क्या है इसका सच

Thu, 08 Apr 2021 07:12 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, वॉशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Thu, 08 Apr 2021 07:12 AM IST
सार

  • पर्सिवियरेंस रोवर द्वारा खींची फोटो को नासा ने किया पोस्ट, वायरल हुई तस्वीर
  • कई लोगों ने पूछा- क्या ये लाल ग्रह (Red Planet) पर इंद्रधनुष दिखाई दे रहा है

विज्ञापन
Nasa posts on viral Mars pic captured by Perseverance rover
Mars pic captured by Perseverance rover - फोटो : NASA

विस्तार

मंगल ग्रह पर भेजे गए नासा के मार्स पर्सिवियरेंस रोवर ने वहां की एक गजब तस्वीर खींची है। इस तस्वीर में मंगल ग्रह के आसमान में इंद्रधनुष बना दिखाई दे रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी रोवर ने धरती से इतनी दूरी पर कुछ कैमरे में कैद किया है। 

विज्ञापन


पर्सिवियरेंस रोवर द्वारा खींची फोटो को जब नासा ने पोस्ट किया तो यह तस्वीर वायरल हो गई। लोग पूछने लगें- क्या मंगल ग्रह पर इंद्रधनुष दिखाई दिया? इस बात की जानकारी नासा ने ट्विटर पर दी है। नासा ने बताया कि बहुत लोगों इसे देख पूछ रहे हैं कि क्या ये लाल ग्रह (Red Planet) पर इंद्रधनुष दिखाई दे रहा है। जवाब में नासा ने कहा, नहीं... यह इंद्रधनुष नहीं है। नासा के मुताबिक, मंगल ग्रह पर इंद्रधनुष हो ही नहीं सकता।
विज्ञापन


नासा ने बताया कि इंद्रधनुष रोशनी के परावर्तन और पानी की छोटी-छोटी बूंदों से बनता है, लेकिन, मंगल ग्रह पर न तो इतना पानी है और यहां पर वातावरण में तरल पानी के लिहाज से यहां काफी ठंडा है। नासा ने कहा, कि मंगल ग्रह के आसमान में दिखाई देने वाली ये इंद्रधनुषी छटा दरअसल, रोवर के कैमरे में लगे लैंस की एक रोशनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बता दें कि नासा का वातावरण काफी सूखा है, जहां वातावरण में करीब 95 फीसदी तक टॉक्सिक कार्बनडाईऑक्साइड मौजूद है। इसके अलावा चार फीसदी में नाइट्रोजन और ऑर्गन है और एक फीसदी ऑक्सीजन और वाटर वेपर है। इस तरह से रासायनिक और भौतिक रूप से  मंगल ग्रह धरती से काफी अलग है।







 

नासा के मार्स रोवर द्वारा ली गई इस तस्वीर की बात करें, तो यह 18 फरवरी को तब ली गई थी जब रोवर ने मंगल ग्रह की सतह को छुआ था। इस बात की जानकारी नासा की तरफ से एक बयान जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि नासा का पर्सिवियरेंस रोवर फरवरी में लाल ग्रह के जेजीरो क्रेटर में उतरा था। इसका काम यहां जीवन की तलाश करना है। मंगल ग्रह पर भेजा गया नासा का ये पांचवां रोवर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed