फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA Mission contacting aliens in Space could invite them to rule on the Earth Top Scientist Warns

अंतरिक्ष में एलियंस की खोज: नासा का यह अभियान धरती पर ला सकता है तबाही, शीर्ष वैज्ञानिक ने दी चेतावनी

Thu, 08 Apr 2021 12:26 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, वॉशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Thu, 08 Apr 2021 12:26 AM IST
सार

  • अमेरिका के एक शीर्ष अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने चेतावनी दी है कि हमें अंतरिक्ष में एलियंस से संपर्क नहीं करना चाहिए
  • उन्होंने कहा कि इनसे संपर्क का मतलब इन्हें धरती पर शासन के लिए आमंत्रित करना है

विज्ञापन
NASA Mission contacting aliens in Space could invite them to rule on the Earth Top Scientist Warns
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अगले साल तक जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) को लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जो सुदूर अंतरिक्ष में जीवन की संभावनाओं को तलाशेगा। नेक्स्ट वेब की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। वहीं इसे लेकर अमेरिका के ही एक शीर्ष अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हमें अंतरिक्ष में एलियंस से संपर्क नहीं करना चाहिए। उन्होंने इसे एक भयानक विचार बताते हुए कहा कि इनसे संपर्क का मतलब इन्हें धरती पर शासन के लिए निमंत्रण देना है।

विज्ञापन


हबल से 100 गुना ताकतवर होगा नया टेलिस्कोप
वर्तमान में अंतरिक्ष में सक्रिय हबल टेलिस्कोप की ताकत भी इस नई जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप के आगे कुछ नहीं होगी। यह अंतरिक्ष में इंसानों की पहुंच को कई गुना ज्यादा बढ़ाएगा। इस टेलिस्कोप की सहायता से वैज्ञानिक लाखों किलोमीटर दूर तक देख सकेंगे। हालांकि, इस टेलिस्कोप को लेकर कई वैज्ञानिकों ने डर भी जताया है।
विज्ञापन


नासा के नए टेलिस्कोप से वैज्ञानिकों में डर
नासा के इस शक्तिशाली टेलिस्कोप से कुछ वैज्ञानिकों को डर है कि यह अंतरिक्ष के जीवों (एलियंस) को परेशान कर सकता है। वे अभी तक हमारे अस्तित्व से अनजान हैं और शायद यह धरती के अनुकूल नहीं होगा। स्ट्रिंग थियरिस्ट मिचियो काकू ने ऑब्जर्वर के साथ बातचीत में कहा कि नया टेलिस्कोप लोगों को हजारों ग्रहों को देखने की ताकत तो देगा, लेकिन हमें उनके निवासियों तक पहुंचने के बारे में सावधानी से सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काकू ने कहा कि जल्द ही जेम्स वेब टेलिस्कोप हमारी धरती की ऑर्बिट में होगा और हमारे पास देखने के लिए हजारों ग्रह होंगे। इसलिए, मुझे लगता है कि इसकी संभावना काफी अधिक है कि हम एक विदेशी सभ्यता के साथ संपर्क बना सकते हैं। मेरे कुछ सहयोगी हैं जो मानते हैं कि हमें उनके पास पहुंचना चाहिए। मुझे लगता है कि यह एक भयानक विचार है। नासा का यह नया टेलिस्कोप पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर दूर धरती का चक्कर लगाएगा।


टेलिस्कोप को मई 2022 तक लॉन्च करेगा नासा
इस टेलिस्कोप को मई 2022 तक लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है। यह हबल से 100 गुना अधिक ताकतवर होगा और अंतरिक्ष में जीवन के संकेतों के लिए हजारों संभावित ग्रहों को स्कैन करेगा। इससे नासा के शोधकर्ता ब्रह्मांड की उत्पत्ति को देखने और ग्रहों की खोज करने में सक्षम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed