फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   nasa artemis 1 lunar mission failed to launch second time

NASA Artemis : दूसरी बार भी विफल रहा नासा का चांद पर जाने वाला मिशन, इंजन में गड़बड़ी के बाद कार्यक्रम रोका

Sat, 03 Sep 2022 08:03 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 03 Sep 2022 08:03 PM IST
सार

नासा लूनर मिशन के जरिए चंद्रमा पर इंसान भेजने से पहले एक परीक्षण कर रहा है। एजेंसी ने इससे पहले कहा था कि वह लॉन्चिंग में विफलता से निपटने के लिए फ्यूल भरने की प्रक्रिया में बदलाव कर रहे हैं।

विज्ञापन
nasa artemis 1 lunar mission failed to launch second time
नासा का आर्टिमिस वन लूनर मिशन दूसरी बार भी लॉन्च होने में विफल - फोटो : iStock

विस्तार

अमेरिकी अंतरक्षित एजेंसी नासा शनिवार को लगातार दूसरी बार भी अपने नए लूनर मिशन को लॉन्च करने में विफल रहा। पहले प्रयास में भी इसी तरह इंजन में गड़बड़ी और फ्यूल लीक की समस्या सामने आ गई थी। जिसके बाद इस कार्यक्रम को रोक दिया गया था। 
विज्ञापन


नासा लूनर मिशन के जरिए चंद्रमा पर इंसान भेजने से पहले एक परीक्षण कर रहा है। एजेंसी ने इससे पहले कहा था कि वह लॉन्चिंग में विफलता से निपटने के लिए फ्यूल भरने की प्रक्रिया में बदलाव कर रहे हैं। उन्होंने इस बात का जिक्र किया था कि सोमवार के नाकाम परीक्षण की वजह एक खराब सेंसर रहा होगा। 
विज्ञापन


यह नासा का बनाया गया अब तक का सबसे शक्तिशाली रॉकेट 322 फुट (98 मीटर लंबा) है। यह केनेडी स्पेस सेंटर में अपने लॉन्च कंट्रोल पर है और इसके टॉप पर मौजूद क्रू कैप्सूल खाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नासा ने बताया था कि उसका स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट कैप्सूल को चंद्रमा के आसपास पहुंचाने की कोशिश करेगा और इसके बाद वापस आ जाएगा। कैप्सूल में कोई भी सवार नहीं होगा और परीक्षण के लिए सिर्फ तीन पुतले रखे होंगे। यदि यह लॉन्चिंग सफल रही तो यह 50 साल पहले नासा के अपोलो कार्यक्रम के बाद से चंद्रमा पर जाने वाला पहला कैप्सूल होगा। 


नासा, चंद्रमा के चारों ओर रॉकेट के ऊपर क्रू कैप्सूल भेजना चाहता है, वह इसे अंतरिक्ष यात्रियों के अगली उड़ान पर पहुंचने से पहले सतह पर पहुंचाना चाहता है। यदि परीक्षण सफल होता है तो अंतरिक्ष यात्री 2024 में चंद्रमा के चारों ओर उड़ सकते हैं औऱ 2025 में उस पर उतर सकते हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed