फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nancy Pelosi will not go to Taiwan after threats from China read other news

World News: चीन की धमकियों के बाद पेलोसी नहीं जाएंगी ताइवान, स्पेन में गर्मी से हाल-बेहाल

Mon, 01 Aug 2022 05:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 01 Aug 2022 05:22 AM IST
सार

China Taiwan News: नैंसी पेलोसी ने रविवार को एशिया दौरे की पुष्टि की, लेकिन इसकी जानकारी में ताइवान यात्रा (Taiwan Visit)का ब्योरा नहीं है। उनकी यात्रा को देखते हुए चीन ने ताइवान के पास बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया था

विज्ञापन
Nancy Pelosi will not go to Taiwan after threats from China read other news
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

China Taiwan News: अमेरिकी हाउस ऑफ कॉमंस की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के एशिया दौरे से ताइवान (Taiwan)बाहर हो गया है। निचले सदन की स्पीकर ने शुक्रवार से शुरू हो रही यात्रा के दौरान ताइपे जाने का संकेत दिया था। इस पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडिन को आग से न खेलने की चेतावनी दी थी। 

विज्ञापन


साथ ही, चीनी सेना ने पेलोसी के विमान पर हमले तक का इरादा जता दिया था। पेलोसी ने रविवार को एशिया दौरे की पुष्टि की, लेकिन इसकी जानकारी में ताइवान यात्रा का ब्योरा नहीं है। उनकी यात्रा को देखते हुए चीन ने ताइवान के पास बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन


बिजली बचाने के लिए स्पेन के पीएम की सलाह, टाई न पहनें
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने देशवासियों को सलाह दी है कि बिजली बचाने के लिए उन्हें टाई बांधना बंद कर देना चाहिए। सांचेज ने कहा, लोगों को उनकी तरह टाई छोड़कर सिर्फ शर्ट और पैंट पहनकर दफ्तर जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गर्मी कम लगेगी और पंखे-एसी की जरूरत नहीं पड़ने से बिजली बचेगी। सांचेज अपने मंत्रियों को पहले ही टाई न पहनने के लिए कह चुके हैं। देश के पर्यावरण मंत्रालय ने एसी का तापमान 27 डिग्री पर रखने को कहा है।  

भारतीय-अमेरिकी हिरेन को बुजुर्गों से ठगी में तीन साल कैद
इलिनॉइस में रहने वाले भारतीय-अमेरिकी हिरेन कुमार चौधरी को टेलीमार्केटिंग के जरिये अमेरिकी बुजुर्गों से ठगी करने के जुर्म में तीन वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है। संघीय अभियोजक ने बताया कि चौधरी ने टेलीमार्केटिंग पीड़ितों से रकम हासिल करने के लिए कई बैंक खाते खोलने के लिए नकली भारतीय पासपोर्ट, झूठे नाम और झूठे पते का इस्तेमाल किया। 

सामाजिक सुरक्षा प्रशासन और अमेरिकी न्याय विभाग के अधिकारी बन ठग बुजुर्गों को फोन पर बताते कि उनके बैंक खाते में हैकरों ने सेंध लगाई है। इस कारण जमा रकम को अलग-अलग खातों में भेजना होगा। चौधरी उन खातों में रकम डलवाता, जिन्हें उसने झूठी पहचान और गलत पते के आधार पर खुलवाया था। पीड़ितों में एक मैसाचुसेट्स की सेवानिवृत्त नर्स थी, जिसने चौधरी व अन्य लोगों के खातों में नौ लाख डॉलर की राशि ट्रांसफर की थी। 

जनार्दन शर्मा फिर से नियुक्त किए गए नेपाल के वित्त मंत्री 
जनार्दन शर्मा को रविवार को फिर से नेपाल का वित्तमंत्री नियुक्त कर दिया गया। बाहरी लोगों को बजट लीक करने के आरोप लगने के बाद जनार्दन शर्मा ने छह जुलाई को वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में इस मामले में नेपाल की संसद के अध्यक्ष ने सर्वदलीय जांच समिति का गठन कर दिया। इस समिति ने विस्तृत जांच के बाद जर्नादन शर्मा को क्लीन चिट दे दी है।


 इससे पूर्व शर्मा पर स्थानीय समाचार पत्रों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करने से पहले ही 14 मई को अपने कार्यालय में दो बाहरी लोगों को बुलाकर बजट के बारे में जानकारी दी थी। दोनों लोग उन व्यावसायिक समूहों से जुड़े थे, जिनकी सुविधा के लिए बजट में टैक्स के प्रस्तावों में भी बदलाव किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed