फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nancy Pelosi in Japan said, Chinanot allowed to isolate Taiwan

Nancy Pelosi in Japan: ताइवान को अलग-थलग करने की इजाजत चीन को नहीं, टोक्यो पहुंचीं पेलोसी ने सुनाई खरी-खरी

Fri, 05 Aug 2022 09:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 05 Aug 2022 09:44 AM IST
सार

नैंसी पेलोसी और कांग्रेस के पांच अन्य सदस्य सिंगापुर, मलेशिया, ताइवान और दक्षिण कोरिया की यात्रा करने के बाद गुरुवार देर रात टोक्यो पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

विज्ञापन
Nancy Pelosi in Japan said, Chinanot allowed to isolate Taiwan
टोक्यो पहुंचीं नैंसी पेलोसी - फोटो : ANI

विस्तार

एशिया यात्रा के अंतिम चरण में अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी शुक्रवार को जापान पहुंच गईं। यहां पहुंचते ही पेलोसी ने चीन को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा, चीन ने उनके दौरे को एक बहाने के रूप में इस्तेमाल किया और ताइवान पर हमला बोला। पेलोसी ने कहा, चीन ताइवान को अलग-थलग करना चाहता है, लेकिन हम उसे यह करने की अनुमति नहीं देते हैं। 

विज्ञापन


यथास्थिति बदलने के लिए नहीं थी ताइवान यात्रा 
पेलोसी ने टोक्यो में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, हम यहां एशिया में ताइवान की यथास्थिति बदलने के लिए नहीं हैं, बल्कि ताइवान संबंध अधिनियम, US-चीन नीति, सभी कानूनों और समझौतों की वजह से हैं। हम चाहते हैं कि ताइवान में शांति कायम रहे। उन्होंने कहा, मुझे ताइवान की यात्रा करने से चीन नहीं रोक सकता है। वह मेरी यात्रा का कार्यक्रम नहीं तय करेगा। उन्होंने कहा, अमेरिका और ताइवान की दोस्ती मजबूत है, यह द्विदलीय है और ताइवान में शांति और यथास्थिति के लिए सदन और सीनेट का भारी समर्थन है।
विज्ञापन


दो बड़े देशों के बीच होना चाहिए संवाद 
नैंसी पेलोसी ने कहा, अमेरिका और चीनी राष्ट्रपति के बीच संवाद होता है। ऐसे दो बड़े देशों के बीच संवाद होना ही चाहिए। उन्होंने कहा, अगर हम चीन में व्यावसायिक हितों के कारण मानवाधिकारों पर नहीं बोलते हैं, तो हम दुनिया में कहीं भी मानवाधिकारों के बारे में बोलने के सभी नैतिक अधिकार खो देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशिदा से मिलीं पेलोसी 
नैंसी पेलोसी जापान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी मिलीं। इस दौरान किशिदा ने ताइवान की ओर दागी गईं चीनी मिसाइलों के जापान में गिरने को एक गंभीर समस्या बताया। उन्होंने कहा कि मिसाइल प्रक्षेपणों को तुरंत रोके जाने की आवश्यकता है। गौरतलब है कि चीन ने पेलोसी की ताइवान यात्रा को उकसावा बताया था और गुरुवार को ताइवान के आसपास के छह क्षेत्रों में मिसाइल दागने समेत सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया था। उसने धमकी दे रखी है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह ताइवान पर बलपूर्वक कब्जा जमा लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed