{"_id":"5e41c8e88ebc3ee61111c0d5","slug":"nancy-pelosi-gets-angry-on-video-of-president-donald-trump-tearing-the-page-said-video-is-confusing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के भाषण के पन्ने फाड़ने के वीडियो पर भड़कीं पेलोसी, कहा- भ्रामक है वीडियो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप के भाषण के पन्ने फाड़ने के वीडियो पर भड़कीं पेलोसी, कहा- भ्रामक है वीडियो
Tue, 11 Feb 2020 02:49 AM IST
योगेश साहू
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 11 Feb 2020 02:49 AM IST
सार
- फेसबुक-ट्विटर का सामग्री हटाने से इनकार
विज्ञापन
Nancy Pelosi
- फोटो : Social Media
विस्तार
सोशल मीडिया पर भ्रामक राजनीतिक संदेश का मुद्दा अमेरिका में उस वक्त दोबारा उठा जब राष्ट्रपति ट्रंप ने एक संपादित वीडियो ट्वीट किया। इस वीडियो में प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ट्रंप के स्टेट ऑफ द यूनियन के भाषण को फाड़ती दिख रही हैं। पेलोसी ने भड़कते हुए कहा कि यह वीडियो पूरा नहीं दिखाया गया है। क्योंकि उन्होंने भाषण खत्म होने के बाद पन्ने फाड़े, न कि पूरे भाषण के दौरान।
विज्ञापन
पेलोसी के कार्यालय ने ट्विटर और फेसबुक को वीडियो हटाने के लिए कहा, लेकिन दोनों वेबसाइटों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है। माना जा रहा है कि वीडियो के इच्छानुसार संपादन से लोगों को चुनाव के दौरान गुमराह किया जा सकता है। इसलिए वीडियो को लेकर थॉमस जेफरसन और जॉन एडम्स ने अखबारों के विज्ञापनों में एक दूसरे पर हमला किया। डेमोक्रेटों का मानना है कि फेसबुक अपने नियमों के तहत फर्जी और भ्रामक सामग्री को रोक सकता है लेकिन फेसबुक और ट्विटर दोनों ने कहा है कि यह वीडियो मौजूदा नीतियों का उल्लंघन नहीं करता है।
विज्ञापन
प्राइमरी चुनाव को लेकर डेमोक्रेटों में जुबानी जंग
मैनचेस्टर। अमेरिका में प्राइमरी चुनाव के अगले दौर के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी में संघर्ष और तेज हो गया है। अमेरिका में न्यू हैम्पशायर में होने वाले प्राइमरी चुनाव से ठीक दो दिन पूर्व दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर वोटों के लिए तीखे हमले किए। सैंडर्स ने कहा कि मैं पीट बटीग्ग के विरुद्ध चुनाव मैदान में हूं जिसने 40 से ज्यादा अमेरिकी अरबपतियों के चुनाव में योगदान लिया है। जबकि बटीग्ग ने कहा कि सैंडर्स बेहद अमीर हैं और यदि वे मुझे योगदान देंगे तो मैं सहर्ष स्वीकार करूंगा। दोनों ही उम्मीदवारों ने ट्रंप को हराने के लिए एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए।
विज्ञापन