फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   nagorno karabakh fuel depot blast killed twenty azerbaijan vs armenia

नागोरनो-काराबाखः तेल डिपो में हुए विस्फोट में 20 शरणार्थियों की मौत, आर्मेनिया ने लगाया- जातीय संहार का आरोप

Tue, 26 Sep 2023 02:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाकू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाकू Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 26 Sep 2023 02:16 PM IST
सार

प्रधानमंत्री निकोल पेशिनयान ने कहा है कि इलाके में जातीय संहार किया जा रहा है। वहीं अजरबैजान ने कहा है कि वह पारंपरिक आर्मेनियन्स को अपने साथ सम्मिलित करना चाहता है और सभी को समान मानता है। 

विज्ञापन
nagorno karabakh fuel depot blast killed twenty azerbaijan vs armenia
हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजरबैजान के नागोरनो-काराबाख इलाके में एक तेल डिपो में हुए विस्फोट में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है। हादसे में सैंकड़ों लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 300 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कई की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। आर्मेनिया ने इस धमाके को जातीय संहार करार दिया है। अभी तक विस्फोट का कारण पता नहीं चला है। 
विज्ञापन


बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
खबर के अनुसार, घटना नागोरनो काराबाख के स्टेपानाकेर्ट शहर में घटी। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि 13 लोगों के शव बरामद हुए हैं और सात लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान जान गई। शवों को पहचानने के प्रयास किए जा रहे हैं। आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पेशिनयान ने कहा है कि इलाके में जातीय संहार किया जा रहा है। वहीं अजरबैजान ने कहा है कि वह पारंपरिक आर्मेनियन्स को अपने साथ सम्मिलित करना चाहता है और सभी को समान मानता है। 
विज्ञापन


लंबे समय से है विवाद
बता दें कि नागोरनो काराबाख एक पहाड़ी इलाका है ,जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अजरबैजान का इलाका माना जाता है लेकिन इसे बीते तीन दशकों से आर्मेनियाई लोगों द्वारा नियंत्रित किया जाता है। रूस भी इस मामले में आर्मेनिया का समर्थन करता है। बीते हफ्ते अजरबैजान की सेना ने यहां ऑपरेशन चलाया, जिसमें 200 से ज्यादा आर्मेनियाई नागरिकों की मौत हो गई थी। अब नागोरनो काराबाख इलाके से आर्मेनियाई लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है। यही वजह है कि पलायन के बीच तेल डिपो में हुए धमाके में लोगों की मौत को आर्मेनिया ने जातीय संहार करार दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed