फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mystery around KP CM's disappearance deepens as Pak minister says he's not in custody

Pakistan: खैबर-पख्तूनख्वा सीएम का नहीं चला पता, पाकिस्तान के गृह मंत्री ने कहा- हिरासत में नहीं हैं गंडापुर

Sun, 06 Oct 2024 10:01 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 06 Oct 2024 10:01 PM IST
सार

खैबर-पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अल अमीन गंदापुर शनिवार शाम को इस्लामाबाद में अपने आधिकारिक आवास केपी हाउस से लापता हो गए थे। वह पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के विरोध रैली का नेतृत्व करने के बाद अपने आवास पर आराम करने गए थे। 

विज्ञापन
Mystery around KP CM's disappearance deepens as Pak minister says he's not in custody
खैबर-पख्तूनख्वा के सीएम लापता - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर के अचानक लापता होने का रहस्य और गहरा गया है। रविवार को पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि वे किसी भी सरकारी संस्था की हिरासत में नहीं हैं। 
विज्ञापन


शनिवार शाम से लापता हैं अल अमीन गंडापुर
बता दें कि अल अमीन गंडापुर शनिवार शाम को इस्लामाबाद में अपने आधिकारिक आवास केपी हाउस से लापता हो गए थे। वह पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के विरोध रैली का नेतृत्व करने के बाद अपने आवास पर आराम करने गए थे। 
विज्ञापन


किसी अज्ञात स्थान पर छिपे हैं अल अमीन- गृह मंत्री
दूसरी तरफ, गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि सरकार को मुख्यमंत्री के ठिकाने के बारे में पता नहीं है। पुलिस जब उनके आवास पर पहुंची तो वह पहले ही केपी हाउस से जा चुके थे। उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि वह किसी अज्ञात स्थान पर छिपे हुए हैं। उन्होंने कहा, पुलिस ने कुछ स्थानों पर छापेमारी भी की, लेकिन उन्हें नहीं ढूंढ़ा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंडापुर से सरकार और परिजन नहीं कर पा रहे संपर्क
वहीं खैबर-पख्तूनख्वा सरकार के प्रवक्ता मुहम्मद अली सैफ के अनुसार, प्रांतीय सरकार और मुख्यमंत्री का परिवार उनसे संपर्क करने में असमर्थ है। एक स्थानीय समाचार चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, खैबर-पख्तूनख्वा सरकार ने रविवार को गंदापुर के लापता होने के खिलाफ पेशावर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। खैबर-पख्तूनख्वा के महाधिवक्ता शाह फैसल ने कहा कि एक रिट याचिका तैयार की गई है और अदालत से इस पर सुनवाई करने का अनुरोध किया जाएगा। दूसरी ओर, एक स्थानीय समाचार चैनल से बात करते हुए, मुख्यमंत्री के भाई फैसल अमीन गंदापुर ने कहा कि कल रात से उनकी अपने भाई से बातचीत नहीं हो सकी हैं।


राज्यपाल बोले- खुद ही छिप गए हैं गंडापुर
इससे पहले, खैबर-पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार बैरिस्टर सैफ ने कहा कि सीएम गंदापुर से शनिवार रात से संपर्क नहीं किया जा सका है। एक अधिकारी ने पुष्टि की कि खैबर-पख्तूनख्वा के सीएम का ठिकाना अज्ञात है और उनका परिवार उनसे संपर्क नहीं कर पा रहा है। उन्होंने उनके लापता होने के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराया। इस बीच, राज्यपाल ने कहा कि सीएम गंदापुर शनिवार से ही छिप गए थे। उन्होंने कहा, अली अमीन विकेट के दोनों तरफ खेल रहे हैं, उन्होंने कहा कि गंदापुर के छिपने के मामले पर खैबर-पख्तूनख्वा विधानसभा का आपातकालीन सत्र बुलाया गया था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed