फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar Military Coup more than 500 protesters killed since coup world leaders condemn military campaign

म्यांमार: तख्तापलट के बाद से अब तक 500 से ज्यादा मौतें, विश्व बिरादरी चिंतित

Wed, 31 Mar 2021 01:40 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नेपीता/वाशिंगटन
एजेंसी, नेपीता/वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 31 Mar 2021 01:40 AM IST
सार

  • अमेरिका ने लगाई व्यापार सौदे पर रोक, ईयू ने कहा- ‘आतंक का दिन’ रहा शनिवार
  • सोमवार को सुरक्षा बलों के हाथों 14 अन्य लोगों की जान चली गई

विज्ञापन
Myanmar Military Coup more than 500 protesters killed since coup world leaders condemn military campaign
म्यांमार में प्रदर्शनकारियों पर सेना की कार्रवाई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

म्यांमार में एक फरवरी को हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों में मरने वाले लोकतंत्र समर्थकों की संख्या 500 से अधिक हो गई है। एक निगरानी समूह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को सुरक्षा बलों के हाथों 14 अन्य लोगों की जान चली गई। इस बीच, अमेरिका ने म्यांमार के साथ व्यापार समझौते को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन


असिस्टेंट एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स (एएपीपी) ने अभी तक देशव्यापी मौत का आंकड़ा 510 बताया है। दूसरी तरफ, अब देश में लोकतंत्र समर्थक नागरिक सड़कों पर कूड़ा फेंककर सविनय अवज्ञा आंदोलन कर रहे हैं। म्यांमार में बिगड़ते हालात विश्व बिरादरी को चिंतित कर रहे हैं। विशेष रूप से 27 मार्च को एक ही दिन में 110 लोगों की मौत के बाद चिंता काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन


यूरोपीय संघ (ईयू) ने इसे ‘आतंक का दिन’ करार दिया है। जबकि अमेरिका ने म्यांमार के साथ व्यापार समझौतों को निलंबित करते हुए कहा है कि जब तक देश में लोकतांत्रिक सरकार बहाल नहीं होती, तब तक समझौते पर रोक रहेगी। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने कहा, अमेरिका लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को बहाल करने की म्यांमार की कोशिशों समर्थन करते हुए सुरक्षा बलों की क्रूर हिंसा की कड़ी निंदा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed