फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar government orders release of more than 814 prisoners

Myanmar: यूनियन डे पर म्यांमार सरकार की बड़ी घोषणा, 800 से अधिक कैदियों को रिहा करने के आदेश

Sat, 12 Feb 2022 01:15 PM IST
रोमा रागिनी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्यांमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्यांमार Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 12 Feb 2022 01:15 PM IST
सार

म्यांमार के जुंटा ने कहा कि देश के सम्मान में 800 से अधिक कैदियों को रिहा किया जाएगा। 

विज्ञापन
Myanmar government orders release of more than 814 prisoners
म्यांमार में कैदी होंगे रिहा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

म्यांमार ने शनिवार को 814 कैदियों और 7 विदेशी कैदियों की सजा माफ करने की घोषणा की है। म्यांमार ने ये घोषणा यूनियन डे के डायमंड जुबली पर की है। पिछले साल भी 23 हजार कैदियों को रिहा किया गया था। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जुंटा प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग ने अराकान सेना के 46 सदस्यों और इससे संबंधित अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला बंद कर दिया है। हालांकि, इन लोगों पर अदालतों में मुकदमा चल रहा था। नांग खिन हटावे मिंट के पूर्व काईन के मुख्यमंत्री भी जेल में थे, उनकी भी सजा आधी कर दी गई है। 
विज्ञापन


जुंटा के प्रवक्ता जॉ मिन टुन ने एएफपी को बताया कि जिन लोगों को माफी दी गई है, वे ज्यादातर वाणिज्यिक केंद्र यांगून की जेलों से हैं। देश के सम्मान में कैदियों को रिहा किया गया है। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि ऑस्ट्रेलियाई अकादमिक सीन टर्नेल रिहा होने वालों में शामिल हैं या नहीं। ऑस्ट्रेलियाई अर्थशास्त्र के प्रोफेसर टर्नेल नेता आंग सान सू की के सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे। उन्हें सैन्य तख्तापलट के कुछ ही दिनों बाद पिछले फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। उन पर म्यांमार के आधिकारिक गुप्त कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है. अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो टर्नेल को 14 साल की जेल की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार फरवरी 2021 में तख्तापलट के बाद 31 जनवरी को आपातकाल की स्थिति को छह और महीनों के लिए बढ़ा दिया गया था। सैन्य तख्तापलट के बाद से, म्यांमार सुरक्षा बलों ने विरोध कुचलने के लिए कार्रवाई की। जिसमें 1,000 से अधिक नागरिक मारे गए और हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed