फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar businessman claims he gave more than five lakh dollars to Aung San Suu Kyi

म्यांमार में संघर्ष: पूंजीपति का दावा, सू की को दी थी पांच लाख डॉलर से अधिक राशि

Thu, 18 Mar 2021 06:09 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मंडाले
पीटीआई, मंडाले Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 18 Mar 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Myanmar businessman claims he gave more than five lakh dollars to Aung San Suu Kyi
म्यांमार में तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : पीटीआई (फाइल)

म्यांमार के सैन्य शासकों के साथ संपर्क रखने वाले, निर्माण क्षेत्र से जुड़े एक प्रभावशाली पूंजीपति व्यक्ति ने यह दावा किया है कि पदच्युत नेता आंग सान सू की को उसने खुद पांच लाख डॉलर से अधिक नकद राशि दी थी। उसने सरकारी टेलीविजन पर यह दावा किया जो अपदस्थ सरकार को बदनाम करने में जुटा है।

विज्ञापन


माउंग वईक के इस बयान के बाद से सू की के खिलाफ और गंभीर आरोप लगाए जा सकते हैं। म्यांमार में एक फरवरी को तख्तापलट होने के बाद से सू की हिरासत में है। दूसरी ओर, लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेताओं की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सुरक्षा बल लगातार बर्बरता कर रहे हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सेना सू की को भ्रष्टाचार में फंसाने का पहले ही प्रयास कर चुकी है। सेना का आरोप है कि एक राजनीतिक सहयोगी ने उन्हें छह लाख डॉलर से अधिक की सोने की ईंटें दी थीं। सू की और राष्ट्रपति विन मिंत पर अशांति फैलाने, वॉकी-टॉकी रखने व महामारी के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माउंग वईक ने सरकारी टीवी पर कहा कि अपने कारोबार में मदद करने के बदले उसने सरकार में मंत्रियों को धन दिया था। उसने कहा कि सू की को 2018 में उनकी मां के नाम के परमार्थ फाउंडेशन को एक लाख डॉलर, 2019 में डेढ़ लाख, पिछले वर्ष फरवरी में 50 हजार और अप्रैल में ढाई लाख डॉलर उसने दिए। 

बता दें कि माउंग वईक मादक को पहले पदार्थों की तस्करी में दोषी ठहराया गया था। सरकारी अखबार ग्लोब न्यू लाईट ने गुरुवार को जानकारी दी कि देश का भ्रष्टाचार निरोधक आयोग आरोपों की जांच कर रहा है। आयोग ने भ्रष्टाचार विरोधी कानून के तहत सू की के खिलाफ कार्रवाई करने का निश्चय किया है।


अखबार के अनुसार, एक अदालत ने देश में संयुक्त राष्ट्र के दूत क्या मो टून के खिलाफ राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उन्होंने 26 फरवरी को यूएन मुख्यालय में अपने बयान में तख्तापलट की निंदा की थी और अंतराष्ट्रीय समुदाय से देश में लोकतंत्र बहाली को लेकर कार्रवाई करने का आह्वान कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed