फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Muslim teen killed minor Ahmadi community doctor in Pakistan

पाकिस्तान में मुस्लिम किशोर ने की अल्पसंख्यक डॉक्टर की हत्या

Sat, 21 Nov 2020 01:26 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लाहौर
एजेंसी, लाहौर Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 21 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Muslim teen killed minor Ahmadi community doctor in Pakistan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पाकिस्तान के पंजाब में 17 वर्षीय मुस्लिम किशोर ने शुक्रवार को अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय के एक डॉक्टर की महज इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी, क्योंकि उसे डॉक्टर के विचार अपने धर्म के विपरीत लग रहे थे। किशोर ने डॉक्टर के पिता और दो चाचाओं को भी गोली मारकर घायल कर दिया। 

विज्ञापन


धार्मिक मतभेद के चलते नाराजगी में मारी गोली, तीन अन्य किए घायल
पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार को लाहौर से 80 किलोमीटर दूर ननकाना साहिब के मुर्ह बलोचन में तब हुई, जब अहमदी परिवार के सदस्य नमाज पढ़ने के बाद अपने घर वापस लौटे थे। इसी दौरान वहां बंदूक लेकर पहुंचे किशोर ने उनके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा, फायरिंग में 31 वर्षीय डॉक्टर ताहिर अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता तारिक अहमद और दो चाचा गोली लगने से घायल हो गए। ताहिर ने रूस से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की थी और डॉक्टरी की प्रैक्टिस कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पड़ोस में ही रहने वाला किशोर अहमदिया समुदाय के खिलाफ कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित था। उसने पूछताछ के दौरान हमले के लिए आपसी धार्मिक मतभेद को कारण बताया है। अहमदिया समुदाय के प्रवक्ता सलीम-उद-दीन ने इस हमले की कड़ी निंदा की और आरोप लगाया कि पाकिस्तान में अहमदिया विरोधी अभियान की लहर चल रही है। 

बता दें कि अहमदिया पंथ के समर्थक खुद को इस्लाम को ही एक हिस्सा मानते हैं। इस पंथ की शुरुआत 19वीं सदी में भारतीय उपमहाद्वीप में ही मिर्जा गुलाम अहमद ने की थी। लेकिन पाकिस्तान की संसद ने 1974 में अहमदिया समुदाय को गैर मुस्लिम घोषित कर दिया था। इसके बाद से ही अहमदिया समुदाय इस मुस्लिम बाहुल्य देश में लगातार इस्लामी चरमपंथियों के हमलों का निशाना बनता रहा है। 


पाकिस्तान में सुरक्षित नहीं अल्पसंख्यक अहमदिया
- पिछले महीने पेशावर में एक अहमदिया प्रोफेसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई
- जुलाई में अमेरिकी नागरिक ताहिर नसीम की पेशावर की अदालत में एक किशोर ने हत्या कर दी
- पेशावर के ही गुलबहार क्षेत्र में 12 अगस्त को अहमदिया व्यापारी मेराज अहमद की हत्या की गई
- 10 सितंबर को पेशावर के फांडू क्षेत्र में एक अहमदिया परिवार के घर पर भीड़ ने हमला बोला, पुलिस ने बचाया, परिवार के ही एक सदस्य को ईशनिंदा के आरोप में जेल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed