फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   munich security conference Marco Rubio Volodymyr zelensky peace talks Russia Ukraine War

Munich Conference: रुबियो ने जेलेंस्की से की मुलाकात, कहा- रूस-यूक्रेन युद्ध का स्थायी अंत चाहते हैं ट्रंप

Sun, 15 Feb 2026 07:46 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 15 Feb 2026 07:46 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने म्यूनिख में अहम बयान दिया है उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने जेलेंस्की के साथ बैठक में सुरक्षा और ऊर्जा संकट पर चर्चा की।

विज्ञापन
munich security conference Marco Rubio Volodymyr zelensky peace talks Russia Ukraine War
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की - फोटो : ANI

विस्तार

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच अहम मुलाकात हुई। इस बैठक के बाद रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करना चाहते हैं। ट्रंप एक ऐसा समाधान तलाश रहे हैं जिससे क्षेत्र में हो रहा युद्ध पूरी तरह रुक जाए।
विज्ञापन


जेलेंस्की ने रुबियो को दी मौजूदा हालात की जानकारी
इस मुलाकत के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रुबियो को युद्ध के मैदान के ताजा हालात की जानकारी दी। उन्होंने रुबियो के साथ यूक्रेन के बिजली और ऊर्जा सिस्टम पर रूसी हमलों के असर पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने यह भी चर्चा की कि कड़ाके की ठंड के दौरान यूक्रेन के नागरिकों की जान कैसे बचाई जाए और देश की मजबूती को कैसे बढ़ाया जाए। मुलाकत के दौरान दोनों नेताओं ने सुरक्षा गारंटी और आर्थिक सुधारों के मुद्दों पर भी बात की।
विज्ञापन


जेलेंस्की ने जताया आभार
यह मुलाकात जिनेवा में होने वाली एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय बैठक से ठीक पहले हुई है। 17 और 18 फरवरी को जिनेवा में यूक्रेन, रूस और अमेरिका के प्रतिनिधि की आपस में बातचीत होने की उम्मीद है। जेलेंस्की को उम्मीद है कि यह शांति वार्ता सफल और फायदेमंद रहेगी। उन्होंने अमेरिका के सकारात्मक रवैये के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं: Epstein Files: नोबेल पुरस्कार की शान से एपस्टीन ने लोगों को फंसाया, समिति के प्रमुख तक थी पहुंच; खुले बड़े राज


इससे पहले जेलेंस्की ने राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष दूतों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर से भी जिनेवा बैठक को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनकी टीम अगले हफ्ते यूक्रेन का पक्ष मजबूती से रखेगी। गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी में अबू धाबी में भी इन तीनों देशों के बीच बातचीत का एक दौर हो चुका है।

जिनेवा में होगी अगली बैठक
जिनेवा में होने वाली इस अगली बैठक में रूसी दल का नेतृत्व राष्ट्रपति के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की करेंगे। जेलेंस्की ने अमेरिका और वहां के लोगों से मिल रहे बड़े सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया। उनका मानना है कि शांति के लिए कूटनीतिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाना बहुत जरूरी है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed