फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   MP Ranil Jayawardene will get knighthood honour, more than 30 Indians in British New Year honors list

New Year: सांसद रानिल जयवर्धने को मिलेगा नाइटहुड सम्मान, ब्रिटिश नववर्ष सम्मान सूची में 30 से ज्यादा भारतवंशी

Tue, 31 Dec 2024 10:04 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: बशु जैन Updated Tue, 31 Dec 2024 10:04 AM IST
सार

सम्मान के लिए जारी की गई सूची में 1200 से अधिक शख्सियतों के नाम हैं। इसमें खेल, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और स्वैच्छिक सेवा देने वाले शामिल हैं। ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने कहा कि हर दिन साधारण लोग देश और समाज के लिए असाधारण काम करते हैं। ऐसे लोगों का नाम नए साल की सम्मान सूची में शामिल किया गया। उनका योगदान अविश्वसनीय है।

विज्ञापन
MP Ranil Jayawardene will get knighthood honour, more than 30 Indians in British New Year honors list
रानिल मैल्कम जयवर्धने। - फोटो : एक्स/@ranil

विस्तार

ब्रिटेन में नए साल के मौके पर ब्रिटिश सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय देश और समाज के उत्थान के काम करने वाले गुमनाम नायकों को प्रतिष्ठित सम्मान देंगे। नववर्ष सम्मान सूची में 30 से अधिक भारतवंशी शख्सियतों के नाम शामिल हैं। इस साल किंग चार्ल्स तृतीय श्रीलंका और भारतीय मूल के कंजर्वेटिव सांसद रानिल मैल्कम जयवर्धने को राजनीतिक और सार्वजनिक सेवा के लिए प्रतिष्ठित नाइटहुड सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही इंग्लैंड फुटबॉल टीम के मैनेजर गैरेथ साउथगेट को भी खेल सेवाओं के लिए नाइटहुड सम्मान से नवाजा जाएगा। 
विज्ञापन


सम्मान के लिए जारी की गई सूची में 1200 से अधिक शख्सियतों के नाम हैं। इसमें खेल, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और स्वैच्छिक सेवा देने वाले शामिल हैं। ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने कहा कि हर दिन साधारण लोग देश और समाज के लिए असाधारण काम करते हैं। ऐसे लोगों का नाम नए साल की सम्मान सूची में शामिल किया गया। उनका योगदान अविश्वसनीय है।
विज्ञापन


सूची में इन भारतीयों के नाम
  • सम्मान के लिए जारी की गई सूची के मुताबिक कमांडर्स ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (सीबीई) के लिए शिक्षा क्षेत्र में सेवा देने वाली सतवंत कौर देओल, खुदरा और उपभोक्ता क्षेत्र में सेवाओं के लिए लीना नायर, प्रौद्योगिकी पेशेवर ब्रिटिश कंप्यूटिंग सोसायटी के अध्यक्ष मयंक प्रकाश को चुना गया है।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (ओबीई) के लिए कानून क्षेत्र में सेवाओं के लिए चार्ल्स प्रीतम सिंह धनोवा, स्वास्थ्य सेवा, विज्ञान और नवाचार एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सेवा के लिए सर्जन प्रोफेसर स्नेह खेमका, हृदय रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर संजय आर्य; ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के एक्सेटर कॉलेज में प्रारंभिक आधुनिक साहित्य और संस्कृति की प्रोफेसर और ट्यूटोरियल फेलो नंदिनी दास, आइसलैंड फूड्स के सीईओ तरसेम सिंह धालीवाल, जैस्मीन डोटीवाला का नाम शामिल किया गया। 
  • इसके अलावा ओबीई में महिला अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और व्यापार संघ यूके की अध्यक्ष मोनिका कोहली, क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) से सौम्या मजूमदार,  घोटाले से प्रभावित उप-डाकपालों के पक्ष में अभियान के लिए सीमा मिश्रा, परोपकारी मनदीप कौर संघेरा, ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के पेशेवर सवराज सिंह सिद्धू, और फैशन उद्योग की पेशेवर स्मृति श्रीराम को शामिल किया गया। 
  • ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर के सदस्यों (एमबीई) और ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर के पदक विजेताओं (बीईएम) की 2025 की सूची में  प्रधानमंत्री की डायरी प्रबंधक ऊष्मा मनहर पटेल, मानसिक स्वास्थ्य अभियानकर्ता ज्ञान सिंह पावर और व्यापार विभाग से श्रव्या राव, तकनीकी विशेषज्ञ दलिम कुमार बसु, नर्सिंग प्रमुख मारिमौट्टू कुमारसामी, रुमेटोलॉजिस्ट प्रोफेसर भास्कर दासगुप्ता और बाल रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर अजय जयकिशोर वोरा, सामुदायिक कार्यकर्ता संजीब भट्टाचार्जी और जगरूप बिनिग, डाक कर्मचारी हेमंद्र हिंडोचा और चैरिटी कार्यकर्ता जसविंदर कुमार, संगीतकार बलबीर सिंह खानपुर भुजंगी के नाम शामिल हैं। भुजंगी को इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में भांगड़ा और पंजाबी संस्कृति के लिए सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा रहा है। 
  • इसके साथ ही कम्पेनियन ऑफ ऑनर सम्मान से लेखक काजुओ इशिगुरो को और अंग्रेजी अभिनेता, लेखक को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए स्टीफन फ्राई को नाइटहुड सम्मान दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed