{"_id":"67df7cccb1cc9606200ce418","slug":"mother-slit-the-throat-of-11-year-old-son-in-new-york-the-child-had-returned-after-holidaying-in-disneyland-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: न्यूयॉर्क में मां ने रेत दिया 11 साल के बेटे का गला, डिज्नीलैंड में छुट्टियां मनाकर लौटा था मासूम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: न्यूयॉर्क में मां ने रेत दिया 11 साल के बेटे का गला, डिज्नीलैंड में छुट्टियां मनाकर लौटा था मासूम
Sun, 23 Mar 2025 08:45 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 23 Mar 2025 08:45 AM IST
सार
48 वर्षीय सरिता रामाराजू पर अपने बेटे का गला रेतने के एक गंभीर अपराध का आरोप लगाया गया है। कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी के जिला अटॉर्नी कार्यालय ने कहा कि अगर महिला दोषी पाई जाती है तो उसे अधिकतम 26 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
महिला पर लगा आरोप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
न्यूयॉर्क में भारतीय मूल की एक महिला पर अपने 11 साल के बेटे की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक महिला ने बेटे के तीन दिन डिज्नीलैंड में छुट्टियां बिताने के बाद उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 48 वर्षीय सरिता रामाराजू पर अपने बेटे का गला रेतने के एक गंभीर अपराध का आरोप लगाया गया है। कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी के जिला अटॉर्नी कार्यालय ने कहा कि अगर महिला दोषी पाई जाती है तो उसे अधिकतम 26 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सरिता रामाराजू ने 2018 में लड़के के पिता को तलाक दे दिया था। इसके बाद वह कैलिफोर्निया छोड़कर फेयरफैक्स वर्जीनिया में रहने लगी। वह अपने बेटे की कस्टडी के लिए पति के खिलाफ मुकदमा लड़ रही थी। उसको पिछले दिनों बेटे से मिलने के लिए कस्टडी मिली तो वह सांता एना के एक मोटल में रह रही थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सरकार के खिलाफ मुकदमे करने वाले वकीलों पर होगी कार्रवाई, ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल को दिया समीक्षा का आदेश
19 मार्च को रामाराजू को मोटल से चेक आउट करना था और लड़के को उसके पिता को वापस करना था। महिला ने सुबह 9.12 बजे 911 पर कॉल करके बताया कि उसने अपने बेटे को मार दिया है और खुद को मारने के लिए गोलियां खा ली हैं। सांता एना पुलिस मोटल में पहुंची और एक कमरे में बिस्तर पर छोटे लड़के को मृत पाया।
पुलिस ने बताया कि लड़के की मां ने 911 पर कॉल करने से कई घंटे पहले ही उसको मार दिया था। मोटल के कमरे के अंदर एक बड़ा रसोई का चाकू मिला। अज्ञात पदार्थ को निगलने के बाद रामाराजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उसे गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और लड़के की चाकू मारकर हत्या करने के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया।
एनबीसी लॉस एंजिल्स की एक रिपोर्ट में मृत बच्चे की पहचान यतिन रामाराजू के रूप में की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरिता रामाराजू पिछले साल से अपने पति प्रकाश राजू के साथ उसकी कस्टडी की लड़ाई लड़ रही थी। उसने पति पर बिना उनकी सलाह के मेडिकल और स्कूल के फैसले लेने का आरोप लगाया था और आरोप लगाया था कि वह नशा करता है।
ये भी पढ़ें: अमेरिका के न्यू मैक्सिको में गोलीबारी; लास क्रूसेस के पार्क में हुई वारदात में तीन की मौत, 15 घायल
वहीं प्रकाश राजू ने अदालती कागजात में कहा था कि उनका जन्म और पालन-पोषण भारत के बंगलूरु में हुआ था। उन्होंने कहा कि जनवरी 2018 में दोनों का तलाक हो गया था। अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार राजू को बेटे की कस्टडी दी गई और सरिता रामाराजू को मिलने-जुलने का अधिकार मिला।
नवंबर में दायर किए गए अदालती दस्तावेजों के मुताबिक मां सरिता चाहती थी कि उसका बेटा उसके साथ रहे। सरिता ने अपने पूर्व पति पर नशा करने का आरोप लगाया था और कहा था कि वह शराब, ड्रग्स और धूम्रपान के प्रभाव में बहुत आक्रामक हो जाता है। उसने यह भी कहा था कि बेटे को मां से बात करने के लिए मना किया गया है। वहीं प्रकाश राजू ने अपनी पूर्व पत्नी पर झूठे दुर्व्यवहार और नशे के सेवन के मुद्दों का हवाला देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन