फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   more than seven lakh educated youth left Pakistan seeking employment

Pakistan: नौकरी की तलाश में पाकिस्तान छोड़ रहे पढ़े-लिखे युवा, विदेश जाने वालों की संख्या सात लाख से ज्यादा

Tue, 13 Dec 2022 10:52 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 13 Dec 2022 10:52 PM IST
सार

पाकिस्तान में मुद्रास्फीति, बेरोजगारी और अनिश्चित आर्थिक मंदी और राजनीतिक स्थिति से परेशान उच्च शिक्षित सहित लाखों युवा हर साल रोजगार की तलाश में विदेश जा रहे हैं।

विज्ञापन
more than seven lakh educated youth left Pakistan seeking employment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्तान से अब लाखों की संख्या में शिक्षित युवा विदेशों में पलायल कर रहे हैं जिसका मुख्य कारण देश में अनिश्चित आर्थिक संकट और राजनीतिक स्थिति है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में 7,65,000 लोगों ने पाकिस्तान छोड़ा, 2021 में 2,25,000 लोग दूसरे देशों में पलायन कर गए तो वहीं 2020 में 2,88,000 लोग देश छोड़कर चले गए। पाकिस्तान में शहबाज शरीफ की सरकार है, जिसकी आर्थिक हालात खस्ता है। वहीं सरकार के खिलाफ पाक पूर्व पीएम इमरान खान मोर्चा खोले हुए हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में इस साल के आंकड़ों में 92,000 उच्च शिक्षित लोग भी शामिल हैं, जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ और लेखाकार जो देश छोड़ रहे हैं। वहीं जो लोग देश छोड़कर गए हैं उनके लिए मुख्य रूप से सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सबसे पसंदीदा जगह है वहीं रोमानिया में भी काफी पाकिस्तनी गए हैं।
विज्ञापन


 पाकिस्तान से 7,65,000 युवा विदेश गए
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुद्रास्फीति, बेरोजगारी और अनिश्चित आर्थिक मंदी और राजनीतिक स्थिति से परेशान उच्च शिक्षित सहित लाखों युवा हर साल रोजगार की तलाश में विदेश जा रहे हैं। ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन एंड ओवरसीज एम्प्लॉयमेंट के मुताबिक इस साल पाकिस्तान से 7,65,000 युवा विदेश गए। कोरोन काल में इसमें काफी गिरावट आई थी लेकिन अब विदेश जाने वालों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में देश छोड़ने वालों में 92,000 से अधिक स्नातक, 350,000 प्रशिक्षित कर्मचारी और इतनी ही संख्या में अप्रशिक्षित मजदूर शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा कि 7,36,000 लोग खाड़ी देशों में गए। प्रवासियों में 5,534 इंजीनियर, 18,000 एसोसिएट इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, 2,500 डॉक्टर, 2,000 कंप्यूटर विशेषज्ञ, 6,500 लेखाकार, 2,600 कृषि विशेषज्ञ, 900 से अधिक शिक्षक, 12,000 कंप्यूटर ऑपरेटर, 1,600 नर्स और 21,517 तकनीशियन शामिल थे। अकुशल श्रमिकों के समूह में 2,13,000 ड्राइवर शामिल थे।

इन देशों में गए युवा
आंकड़ों के अनुसार, 7,30,000 से अधिक युवा खाड़ी देशों में गए और लगभग 40,000 यूरोपीय और अन्य एशियाई देशों में गए। आंकड़ों से पता चलता है कि 4,70,000 पाकिस्तानी रोजगार के लिए सऊदी अरब, 1,19,000 यूएई, 77,000 ओमान, 51634 कतर और 2,000 कुवैत गए। वहीं आंकड़ों में यह भी उल्लेख किया गया है कि 2,000 पाकिस्तानी इराक गए, 5,000 मलेशिया, 602 चीन, 815 जापान और 136 तुर्की गए। इसके अलावा 478 पाकिस्तानी रोजगार की तलाश में अफ्रीका के सूडान गए।


वहीं यूरोपीय देश में प्रवास करने वालों में सबसे अधिक 3,160 पाकिस्तानी युवा रोमानिया जा रहे थे। इसके बाद 2,500 ग्रेट ब्रिटेन, 677 स्पेन, 566 जर्मनी, 497 ग्रीस और 292 इटली आए। वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका में जाने के लिए 700 लोगों ने पंजीकरण कराया है। वहीं पाकिस्तान छोड़ने वालों में आधे से ज्यादा 4,24,000 पंजाब प्रांत के लोग हैं,  इसके बाद 27,000 पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से, 7,000 बलूचिस्तान से और 6,000 इस्लामाबाद से थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed