फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More than one lakh members of Hasina’s Awami League fled to India, says Information Advisor Alam

Bangladesh: 'हसीना की अवामी लीग के एक लाख से ज्यादा सदस्य भारत भागे', बांग्लादेश के सूचना सलाहकार का दावा

Wed, 02 Apr 2025 03:20 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 02 Apr 2025 03:20 AM IST
सार

Bangladesh: बांगलादेश के सूचना सलाहकार महफुज आलम ने कहा कि पूर्व पीएम शेख हसीना की अवामी लीग के एक लाख से अधिक सदस्य भारत भाग गए हैं। उन्होंने हसीना पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने माता-पिता की हत्या का बदला लेने के लिए दुष्कर्म, जबरन गुमशुदगी और हत्याओं का सहारा लिया, विशेषकर 2013 और 2014 में जब लोग चुनावी अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे थे।

विज्ञापन
More than one lakh members of Hasina’s Awami League fled to India, says Information Advisor Alam
शेख हसीना - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सूचना सलाहकार महफुज आलम ने मंगलवार को दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी के एक लाख से अधिक सदस्य भारत भाग गए। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन

 
आलम ने यह बयान ढाका में ईद के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया, जिसमें उन व्यक्तियों के परिवार भी शामिल थे, जिनका शेख हसीना के शासनकाल के दौरान अपहरण या हत्या कर दी गई थी बांग्लादेश के समाचार पोर्टल 'बीडी न्यूज 24' के मुताबिक, ढाका के तेजगांव इलाके में इस कार्यक्रम का आयोजन मानवाधिकार समूह 'मायर डाक'ने किया था। 
विज्ञापन


हसीना पर निशाना साधते हुए आलम ने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता की हत्या का बदला लेने के लिए दुष्कर्म, जबरन गुमशुदगी और हत्याओं का सहारा लिया। उन्होंने कहा, 2013 और 2014 में सबसे ज्यादा जबरन गायब हुए, जब लोग अपने मतदान के अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे थे। इन कार्रवाइयों का मुख्य मकसद चुनाव प्रणाली को बर्बाद करना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पांच अप्रैल से पहले हो जाएगी डील; अमेरिका में टिकटॉक पर बैन की आशंका के बीच राष्ट्रपति ट्रंप


सूचना सलाहकार ने यह भी बताया कि सरकार ने पहले ही एक आयोग बनाया है, जो दुष्कर्म, जबरन गुमशुदगी के मामलों की जांच करेगा। उन्होंने कहा, आयोग की सिफारिशों के आधार पर कई व्यक्तियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। इसके अलावा, अन्य कई मामलों की जांच अभी जारी है। 

पूर्ववर्ती सरकार की आलोचना करते हुए आलम ने कहा कि जो लोग अवामी लीग का राजनीतिक विरोध करते थे, उन्हें आतंकवादी और उग्रवादी करार देकर अपहरण कर लिया जाता था। उनके परिवारों को भी डर और धमकियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न सरकारी संस्थानों का उपयोग ऐसी जबरन गुमशुदगियों को अंजाम देने के लिए किया गया। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed