फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   With TikTok ban looming, Trump signals deal will come before April 5 deadline

Trump on TikTok: पांच अप्रैल से पहले हो जाएगी डील; अमेरिका में टिकटॉक पर बैन की आशंका के बीच राष्ट्रपति ट्रंप

Wed, 02 Apr 2025 02:19 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 02 Apr 2025 02:19 AM IST
सार

Trump on TikTok: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक को लेकर कहा कि उनकी सरकार बाइटडांस के साथ पांच अप्रैल से पहले सौदा कर सकती है, ताकि इस लोकप्रिय एप्प का भविष्य सुरक्षित रहे। बाइटडांस को अपनी संपत्ति बेचने या अमेरिका में बैन का सामना करने को कहा गया है। ट्रंप ने संभावित खरीदारों के बारे में भी बात की।

विज्ञापन
With TikTok ban looming, Trump signals deal will come before April 5 deadline
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : ANI

विस्तार

टिकटॉक पर सौदे की समयसीमा नजदीक आते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह संकेत देते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि उनकी सरकार बाइटडांस के साथ समझौता कर लेगी। बाइटडांस टिकटॉक की चीनी मूल की कंपनी है। रविवार को एयरफोर्स वन पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, टिकटॉक में लोगों की अत्यधिक रुचि है। मैं चाहता हूं कि टिकटॉक जीवित रहे। 

विज्ञापन


ट्रंप का बयान अप्रैल की समयसीमा से एक हफ्ते से भी कम पहले आया है। बाइटडांस को अपनी संपत्ति बेचने या फिर अमेरिका में बैन का सामना करने को कहा गया है। ट्रंप ने कहा, हमारे पास कई संभावित खरीददार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार चीन से बाचतीत कर रही है, क्योंकि चीन भी इसे बेचना चाहता है, क्योंकि उनका इससे कुछ लेना-देना हो सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: जॉनसन एंड जॉनसन को अदालत से झटका, 85000 करोड़ रुपये में मुकदमे को निपटाने की पेशकश खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले हफ्ते ट्रंप ने कहा था कि अगर चीन की सरकार टिकटॉक के अमेरिकी कारोबार की बिक्री को मंजूरी देती है, तो वह चीन पर लगे टैरिफ में कमी करने पर विचार कर सकते हैं। लोकप्रिय वीडयो शेयरिंग एप्प टिकटॉक के भविष्य को लेकर तबसे सवाल उठ रहे हैं, जब से एक कानून 19 जनवरी को लागू हुआ, जिसके तहत टिकटॉक की चीनी कंपनी बाइटडंस को अपनी संपत्ति का एक हिस्सा बेचना जरूरी था। ट्रंप ने जब राष्ट्रपति का पदभार संभाला तो उन्होंने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर टिकटॉक को 75 दिन की राहत दी थी, जिससे कानून को पांच अप्रैल तक लागू करने में देरी हुई।   

अपने पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए टिकटॉक पर बैन लगाने की कोशिश की थी, लेकिन अदालतों ने इस पर रोक लगा दी थी। इसके बाद सरकार ने इस एप्प की बिक्री का सौदा करने की कोशिश की, लेकिन वह सौदा कभी सफल नहीं हो पाया। पिछले साल राष्ट्रपत चुनाव में ट्रंप ने टिकटॉक के प्रति रुख बदला और कहा कि इस प्लेटफॉर्म ने उन्हें ज्यादा युवा मतदाताओं से वोट हासिल करने में मदद की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed