फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More Than 7.21 Crore Corona Infected In The World And 16.11 Lakh People Lost Their Lives

दुनिया भर में अब तक 7.21 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, कुल 16.11 लाख मौतें

Mon, 14 Dec 2020 03:28 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 14 Dec 2020 03:28 AM IST
विज्ञापन
More Than 7.21 Crore Corona Infected In The World And 16.11 Lakh People Lost Their Lives
सांकेतिक तस्वीर

दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7.21 करोड़ से अधिक हो गया है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 72,133,741 से अधिक के आंकड़े को छू रही है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 16 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। अमेरिका में मौतों का आंकड़ा भी 3 लाख के पार हो गया है।  

विज्ञापन


देश के कई राज्यों में फाइजर की वैक्सीन पहुंचाने का काम तेज हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन के ऑपरेशन वार्प स्पीड के प्रमुख गुस्टावे पेरना ने बताया कि सोमवार को 145 जगहों पर फाइजर वैक्सीन की पहली खुराक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन



इस बीच, ब्राजील सरकार ने वैक्सीनेशन प्लान जारी कर दिया है। इसके तहत देश की एक चौथाई आबादी को वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पहले चरण के लिए 10.08 लाख वैक्सीन जुटाई जाएगी। टीका लगाने में स्वास्थ्यकर्मियों, बुजुर्गों और आदिवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। देश में अब तक 68 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और 1.81 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी में पाबंदियों पर सख्ती से काम 
जर्मनी में अगले सप्ताह से कोरोना से जुड़ी पाबंदियां सख्त करेगा। इस पर रविवार को जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल की राज्यों के नेताओं की बैठक में लिया जा सकता है। देश में पिछले छह हफ्तों से आंशिक लॉकडाउन लागू हैं। बार और रेस्तरां बंद हैं। हालांकि, स्टोर्स और स्कलों को खोला गया है।  


द. कोरिया में 24 घंटे में रिकॉर्ड मामले 
साउथ कोरिया में बीते 24 घंटे में संक्रमण के रिकॉर्ड 1030 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 1002 मामले लोकल ट्रांसमिशन के हैं। अब तक देश में 42 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और 580 मौतें हुई हैं। बीते सप्ताह से यहां संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed