फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Monkeypox Cases globally crosses 70,000 mark WHO warns for dire times as America faces rises news in hindi

Monkeypox: दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मामले 70,000 के पार पहुंचे, WHO ने सबसे मुश्किल समय के लिए किया आगाह

Thu, 13 Oct 2022 09:32 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 13 Oct 2022 09:32 AM IST
सार

WHO के प्रमुख टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर मंकीपॉक्स के केसों में भले ही कमी दर्ज की गई हो, लेकिन यह इस महामारी का सबसे खतरनाक समय हो सकता है। 

विज्ञापन
Monkeypox Cases globally crosses 70,000 mark WHO warns for dire times as America faces rises news in hindi
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को लेकर चेताया। - फोटो : Social Media

विस्तार

दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर मंकीपॉक्स से जुड़े मामलों की संख्या 70 हजार के पार पहुंच चुकी है। इसी के साथ WHO ने चेतावनी दी कि आने वाले समय में पूरी दुनिया को इस वायरस की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए लोगों को इसके मामलों में गिरावट दिखने के बाद भी एहतियात बरतना बंद नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन


संगठन ने कहा कि पिछले हफ्ते जिन देशों में मंकीपॉक्स के केसों में बढ़ोतरी देखी गई, उनमें अमेरिकी महाद्वीप के कुछ देश शामिल है। WHO के प्रमुख टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर मंकीपॉक्स के केसों में भले ही कमी दर्ज की गई हो, लेकिन यह इस महामारी का सबसे खतरनाक समय हो सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जहां दुनियाभर में इस वक्त मंकीपॉक्स के मामले घट रहे हैं, वहीं 21 देश ऐसे हैं, जहां पिछले एक हफ्ते में मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। खासकर अमेरिकी महाद्वीप में स्थित देशों में। जहां दुनियाभर के कुल केसों में से 90 फीसदी मामले मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गेब्रेहेसस ने कहा कि मंकीपॉक्स के मामलों में गिरावट का ही समय सबसे खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इस दौरान हम सोचते हैं कि संकट टल गया और हम एहतियात बरतना बंद कर देते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाने के साथ निगरानी व्यवस्था को भी बेहतर करने का काम कर रहा है। 


उन्होंने सूडान की इथियोपिया से लगती सीमा के पास रिफ्यूजी कैंप में मंकीपॉक्स से पैदा हो रही स्थिति पर चिंता जाहिर की। WHO प्रमुख के मुताबिक, कोरोनावायरस की तरह ही मंकीपॉक्स भी अभी चिंता का विषय है और संगठन इससे निपटने के लिए लगातार पूरी दुनिया को आगाह कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed