फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mongolian President gifts horse to Defence Minister Rajnath Singh

Mongolia: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगोलिया के दौरे पर, राष्ट्रपति खुरेलसुख ने उपहार में भेंट किया घोड़ा

Wed, 07 Sep 2022 05:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, उलानबटार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, उलानबटार Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 07 Sep 2022 05:26 PM IST
सार

राजनाथ सिंह ने बुधवार को सफेद घोड़े की तस्वीरों के साथ ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘मंगोलिया में हमारे खास दोस्तों की ओर से एक विशेष उपहार। मैंने इस शानदार व सुंदर घोड़े का नाम तेजस रखा है। धन्यवाद, राष्ट्रपति खुरेलसुख, धन्यवाद मंगोलिया।‘

विज्ञापन
Mongolian President gifts horse to Defence Minister Rajnath Singh
Mongolian President gifts horse to Defence Minister Rajnath Singh - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिनी मंगोलिया और जापान की यात्रा पर हैं। किसी भारतीय रक्षा मंत्री की यह पहली मंगोलिया यात्रा है। इस दौरान उन्होंने मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने राजनाथ सिंह को मंगोलिया का राजसी घोड़ा भेंट किया। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी को सात साल पहले मंगोलिया यात्रा के दौरान घोड़ा भेंट किया गया था। 

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने बुधवार को सफेद घोड़े की तस्वीरों के साथ ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘मंगोलिया में हमारे खास दोस्तों की ओर से एक विशेष उपहार। मैंने इस शानदार व सुंदर घोड़े का नाम तेजस रखा है। धन्यवाद, राष्ट्रपति खुरेलसुख, धन्यवाद मंगोलिया।‘ इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह टोक्यो पहुंचे। वह कल दूसरी भारत-जापान 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में भाग लेंगे और अपने जापानी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले राजनाथ सिंह ने मंगलवार को मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। रक्षा मंत्री 5 से 7 सितंबर तक मंगोलिया की यात्रा पर हैं।  किसी भारतीय रक्षा मंत्री का इस पूर्वी एशियाई देश का यह पहला दौरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति खुरेलसुख के साथ बैठक उत्कृष्ट रही। उन्होंने इस मौके पर 2018 में हुई मुलाकात का भी जिक्र किया, तब खुरेलसुख मंगोलिया के प्रधानमंत्री थे। राजनाथ ने कहा कि हम मंगोलिया के साथ अपनी बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगोलिया की यात्रा की थी। तब तत्कालीन मंगोलियाई प्रधानमंत्री चिमेद सैखानबिलेग ने उन्हें  उपहार में घुड़दौड़ का घोड़ा भेंट किया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह क्षेत्रीय सुरक्षा और भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच रणनीतिक और रक्षा संबंधों का विस्तार करने के उद्देश्य से सोमवार से मंगोलिया और जापान की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं।



उलानबटोर में बापू की प्रतिमा पर पुष्षांजलि
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सिंह ने एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि उलानबटोर में पूज्य बापू को श्रद्धांजलि दी। सिंह ने मंगलवार को मंगोलिया के राष्ट्रपति यू. खुरेलसुख, संसद के अध्यक्ष जी. जानदनशतार और रक्षा मंत्री जनरल सैखानबयार से मुलाकात की थी। 

आज जापान रवाना होंगे राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगोलिया से दो दिनी जापान यात्रा पर जाएंगे। वे आठ और नौ सितंबर को जापान में होंगे। वह जापान के साथ टू प्लस टू में आठ सितंबर को होने वाली वार्ता में शामिल होंगे। जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा के वार्षिक भारत-जापान शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत की यात्रा करने के करीब पांच महीने बाद यह वार्ता हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed