फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Money Laundering and Human Trafficking case10 Pakistanis arrested in Paris

पेरिस: मनी लॉन्ड्रिंग व मानव तस्करी मामले में पकड़े गए 10 पाकिस्तानी, घर-दफ्तर की तलाशी में फर्जी दस्तावेज बड़ी मात्रा में मिले

Wed, 26 Jan 2022 01:31 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, पेरिस।
एजेंसी, पेरिस। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 26 Jan 2022 01:31 AM IST
सार

पुलिस को 2020 में तुर्की और ग्रीस के रास्ते पाक होकर आने वाले नकली यूरोपीय दस्तावेजों के साथ संदिग्ध पैकेज की सूचना के बाद इस नेटवर्क का पता चला।

विज्ञापन
Money Laundering and Human Trafficking case10 Pakistanis arrested in Paris
पेरिस में 10 पाकिस्तानी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेरिस के उपनगरीय क्षेत्र से पाकिस्तान के 10 नागरिकों को मनी लॉन्ड्रिंग, मानव तस्करी और फर्जी दस्तावेजों के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस को इस नेटवर्क को संचालित करने वाले 10 में से दो भाइयों पर संदेह है। इस मामले ने पाकिस्तान से अवैध आव्रजन और मनी लॉन्ड्रिंग के बीच घनिष्ठ संबंध का खुलासा किया है।

विज्ञापन


पुलिस को 2020 में तुर्की और ग्रीस के रास्ते पाक होकर आने वाले नकली यूरोपीय दस्तावेजों के साथ संदिग्ध पैकेज की सूचना के बाद इस नेटवर्क का पता चला। सूत्रों ने बताया कि फर्जी दस्तावेजों में फ्रांस के लिए पासपोर्ट, पहचान पत्र और निवास परमिट समेत अन्य आधिकारिक दस्तावेज शामिल थे।
विज्ञापन


जांच में फ्रांसीसी अफसरों ने निर्माण व्यवसाय में शामिल 20 कानूनी कंपनियों का भी पता लगाया जो टैक्सी कंपनियों के बड़े नेटवर्क से जुड़ी हुई थीं। कंपनियों का इस्तेमाल झूठे कागजात के साथ खोले गए करीब 200 बैंक खातों में धन शोधन के लिए किया गया। पुलिस ने इन 10 लोगों के घरों व दफ्तरों से 157 नकली पहचान दस्तावेज, 1,34,000 यूरो नकद, एक मासेराती सहित चार वाहन बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed