फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mohammad Shahabuddin takes oath as Bangladesh's new president, know the story of him life

Bangladesh: शहाबुद्दीन ने बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ, जानें शीर्ष पद तक पहुंचने का सफर

Mon, 24 Apr 2023 02:12 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 24 Apr 2023 02:12 PM IST
सार

पूर्व न्यायाधीश मोहम्मद शहाबुद्दीन को बांग्लादेश का नया राष्ट्रपति फरवरी में चुन लिया गया था। 74 वर्षीय शहाबुद्दीन निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बांग्लादेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त काजी हबीबुल अवल ने शहाबुद्दीन के निर्विरोध राष्ट्रपति चुने जाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
Mohammad Shahabuddin takes oath as Bangladesh's new president, know the story of him life
शहाबुद्दीन चुप्पू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व न्यायाधीश व वरिष्ठ राजनेता मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी ने बंगभवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में 73 वर्षीय शहाबुद्दीन को शपथ दिलाई। राजकीय समारोह में प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित उनके मंत्रिमंडल और नए राष्ट्रपति के परिवार के सदस्यों के अलावा, राजनेताओं, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों और वरिष्ठ नागरिक और सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

बता दें, मोहम्मद अब्दुल हामिद का बतौर राष्ट्रपति का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो गया था। शपथ ग्रहण समारोह के बाद शहाबुद्दीन ने राष्ट्रपति पद के शपथ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन

 

फरवरी में ही चुन लिया गया था 

गौरतलब है, पूर्व न्यायाधीश मोहम्मद शहाबुद्दीन को बांग्लादेश का नया राष्ट्रपति फरवरी में चुन लिया गया था। 74 वर्षीय शहाबुद्दीन निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बांग्लादेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त काजी हबीबुल अवल ने फरवरी में जमा किए गए उनके नामांकन पत्रों की जांच के बाद शहाबुद्दीन के निर्विरोध राष्ट्रपति चुने जाने की घोषणा की थी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने नए राष्ट्रपति की नियुक्ति को लेकर गजट भी जारी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कल ही समाप्त हुआ राष्ट्रपति का कार्यकाल

इससे पहले, संसद में पूर्ण बहुमत रखने वाली अवामी लीग पार्टी ने शहाबुद्दीन को शीर्ष पद के लिए नामित किया था। वहीं, संसद में विपक्षी पार्टी ने किसी को देश के सर्वोच्च पद के लिए नामित नहीं किया था। ऐसे में शहाबुद्दीन का रास्ता साफ हो गया था। वर्तमान राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हामिद का कार्यकाल इस साल 24 अप्रैल यानी आज समाप्त हुआ है। बता दें कि वर्तमान में अवामी लीग के पास 350 सदस्यीय सदन में 305 सीटें हैं। इस बहुमत को देखते हुए मोहम्मद शहाबुद्दीन चुप्पू का राष्ट्रपति बनना पहले से ही तय माना जा रहा था।


 

कौन हैं मोहम्मद शहाबुद्दीन 

मोहम्मद शहाबुद्दीन का जन्म पश्चिमोत्तर पबना जिले में हुआ था। वे 1960 के दशक के अंत और 1970 के दशक की शुरुआत में अवामी लीग के छात्र और युवा विंग के नेता थे। इतना ही नहीं, शहाबुद्दीन ने 1971 के मुक्ति संग्राम में भी भाग लिया था और 15 अगस्त, 1975 को बांग्लादेश के संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की उनके परिवार के सदस्यों के साथ एक सैन्य तख्तापलट में हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन करने के लिए उन्हें कैद भी किया गया था। उस तख्तापलट के कारण अवामी लीग सरकार भी गिर गई थी। बाद में 1982 में वे देश की न्यायिक सेवा से जुड़े। बाद में जब साल 1996 के चुनावों में अवामी लीग वापस सत्ता में लौटी तो शहाबुद्दीन ने बंगबंधु हत्याकांड की जांच दल के समन्वयक के रूप में कार्य किया। बाद में उन्होंने राजनीति में पदार्पण किया। राजनीति में आने के बाद वे अवामी लीग सलाहकार परिषद के सदस्य बने। अब देश के राष्ट्रपति बनने के बाद उन्हें पार्टी में अपनी जिम्मेदारियों को त्यागना होगा।  
 

कौन है परिवार में

पूर्व न्यायाधीश मोहम्मद शहाबुद्दीन के परिवार में पत्नी रेबेका और एक बेटा है। पत्नी रेबेका सुल्ताना सरकार की पूर्व संयुक्त सचिव हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed