फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Moderna Covid vaccine highly effective 5 months after second dose: Study

अध्ययन: मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन दूसरी डोज के पांच महीने बाद अधिक प्रभावी

Thu, 02 Dec 2021 02:57 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजेलिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजेलिस Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 02 Dec 2021 02:57 PM IST
सार

Moderna Covid vaccine: अध्ययन के मुताबिक, मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन संक्रमण को रोकने में 87 फीसदी, गंभीर बीमारी के खिलाफ 95 फीसदी और मृत्यु के खिलाफ 98 फीसदी तक प्रभावशाली है।

विज्ञापन
Moderna Covid vaccine highly effective 5 months after second dose: Study
मॉडर्ना वैक्सीन - फोटो : social media

विस्तार

एक अध्ययन के मुताबिक, मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन दूसरी डोज के पांच महीने बाद अधिक प्रभावी है। इसके मुताबिक, मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन संक्रमण को रोकने में 87 फीसदी, गंभीर बीमारी के खिलाफ 95 फीसदी और मृत्यु के खिलाफ 98 फीसदी तक प्रभावशाली है। अमेरिकी जर्नल 'द लैंसेट रीजनल हेल्थ' में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, अध्ययन में पाया गया है कि मॉडर्ना की वैक्सीन दूसरी डोज के पांच महीने बाद अधिक प्रभावी है। दरअसल, अध्ययन में उम्र, लिंग, जाति के आधार पर 3,52,878 लोगों की तुलना (दोनों डोज ले चुके) इतने ही लोगों से की गई है, जिन्होंने वैक्सीन नहीं लिए हैं। अध्ययन में वैक्सीनेटेड लोगों को 18 दिसंबर 2020 से 31 मार्च 2021 तक मॉडर्ना वैक्सीन की दो खुराकें मिलीं। 

विज्ञापन


अध्ययन में जितने लोगों को शामिल किया गया था, इनमें से 289 लोग संक्रमित पाए गए, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली थी। वहीं 1144 वो लोग संक्रमित पाए गए, जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली थी।  शोधकर्ताओं ने पाया कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ टीके की प्रभावशीलता 87 फीसदी थी। इसके अलावा गंभीर बीमारी के खिलाफ 95 फीसदी और मृत्यु के खिलाफ वैक्सीन की प्रभावशीलता 98 फीसदी थी। बता दें कि इस वक्त कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने पूरे विश्व में एक अलग चिंता पैदा कर दी है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जो लो वैक्सीनेटेड हैं, उन्हें भी ओमिक्रॉन से खतरा है? फिलहाल इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। हाल ही में मॉडर्ना ने कहा कि आवश्यक पड़ने पर ओमिक्रॉन से लड़ने के लिए एक नया टीका 2022 की शुरुआत तक तैयार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed