{"_id":"62c622ab5173fd2d873d2f8c","slug":"mob-lynched-a-man-in-pakistan-and-speed-of-corona-increased-again-in-china-read-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Big News: पाकिस्तान में शख्स की भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या, चीन में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, पढ़ें अहम खबरें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Big News: पाकिस्तान में शख्स की भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या, चीन में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, पढ़ें अहम खबरें
Thu, 07 Jul 2022 05:32 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कराची।
एजेंसी, कराची।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 07 Jul 2022 05:32 AM IST
सार
पाकिस्तान में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी वहीं चीन में कोरोना संक्रमण एक बार फिर फैलने लगा है। यहां 112 नए मामले मिले हैं। उधर, सिंगापुर में 24 घंटे में नए मामलों की संख्या 12,784 हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के जिस व्यक्ति की गत सप्ताह कराची में लुटेरा होने के संदेह में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, वह बेकसूर निकला है। पुलिस ने बताया कि उसे निजी विवाद के चलते उसके पड़ोसियों ने उसे जानबूझ कर फंसाया था। घटना के विरोध में मृतक के परिजनों और कस्बा कॉलोनी में उसके आस-पड़ोस के लोगों ने उसके अंतिम संस्कार के दौरान हिंसक विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें दो लोग मारे गए थे। अब पता चला है कि वह लुटेरा नहीं बल्कि एक विवाद के बाद उसे तीन पड़ोसियों ने फंसाया था।
विज्ञापन
टोरंटो में बदली गार्डों के दाढ़ी नहीं रखने की नीति, सिख समुदाय से माफी भी मांगी
कनाडा की राजधानी ने गार्डों के दाढ़ी नहीं रखने की अपनी नीति बदल दी है। साथ ही, सिखों से इस नीति के कारण नौकरी गंवाने वाले सिख गार्डों को दोबारा नौकरी मिलने होने वाली संभावित देरी के लिए माफी भी मांगी है।
विज्ञापन
एक आधिकारिक वक्तव्य के मुताबिक, मंगलवार से लागू नई नीति के तहत धार्मिक कारणों से चेहरे पर बाल (दाढ़ी) रखने वालों को इसके ऊपर मास्क लगाना होगा। सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराने वालों से ऐसे कर्मियों को समायोजित करने को कहा गया है, जो धार्मिक कारणों से दाढ़ी रखने की अनुमति मांगते हैं। ऐसे किसी कर्मचारी की नौकरी पुरानी नीति के कारण गई है तो उसे दोबारा रखने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
इससे पूर्व, कनाडा के विश्व सिख संगठन ने टोरंटो प्रशासन से सभी सिक्योरिटी गार्ड के लिए क्लीन शेव होने की शर्त हटाने को कहा था। टोरंटो सन अखबार ने बताया था कि इस नीति के कारण शहर के विभिन्न स्थानों पर काम कर रहे सिख समुदाय के सौ से ज्यादा गार्डों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। कहा गया था कि जिन स्थानों पर कोविड-19 फैलने की आशंका है, वहां गार्डों के लिए एन-95 मास्क लगाना जरूरी है। दाढ़ी रखने वालों को मास्क फिट नहीं होता था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को पटना जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 12 जुलाई को पटना जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि यह किसी भी प्रधानमंत्री की बिहार विधानसभा दौरे का पहला मौका होगा। पीएम यहां सदन परिसर में संग्रहालय और अतिथि गृह की आधारशिला रखेंगे। शताब्दी स्मारक पार्क का उद्घाटन करेंगे व कल्पतरु वृक्ष का पौधा लगाएंगे।
चीन में फिर बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, सिंगापुर में 2 मौतें
चीन में कोरोना संक्रमण एक बार फिर फैलने लगा है। यहां 112 नए मामले मिले हैं। उधर, सिंगापुर में 24 घंटे में नए मामलों की संख्या 12,784 हो गई जबकि दो लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। चीन में स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि नए मामले अब फिर से बढ़ते दिख रहे हैं इसलिए शून्य कोविड नीति के तहत सख्ती बरती जानी चाहिए। एक दिन पहले भी चीन में कोरोना के 69 नए केस मिले।
आयोग ने बताया कि नए मामलों में 81 संक्रमित अनहुई प्रांत में मिले। जबकि पिछले 24 घंटे में 141 स्पर्शोन्मुखी मामले सामने आए। उधर, सिंगापुर में भी संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले तीन माह में यहां सर्वाधिक दैनिक मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए अस्पतालव आवासीय देखभाल गृहों में आगंतुकों की संख्या बृहस्पतिवार से सीमित करने के आदेश दिए गए हैं।
ओपेक के महासचिव मोहम्मद बरकिंडो का निधन
नाइजीरिया के पेट्रोलियम मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि ओपेक के महासचिव मोबम्मद बरकिंडो का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। वियना स्थित ओपेक ने उनके निधन पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की। बरकिंडो अगस्त, 2016 से कच्चे तेल के ब्लॉक का नेतृत्व कर रहे थे।
नाइजीरिया की नेशनल पेट्रोलियम कंपनी लि. के प्रबंध निदेशक मेले क्यारी ने बरकिंडो की मौत की खबर को ट्वीट किया। उन्होंने कहा, बरकिंडो की मृत्यु उनके परिवार, सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनएनपीसी, हमारे देश नाइजीरिया, ओपेक और वैश्विक ऊर्जा समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है। ओपेक के प्रमुख के रूप में उन्होंने समूह का अच्छा मार्गदर्शन किया और ओपेक के विभिन्न सदस्यों को एकजुट रखने में भूमिका निभाई।
अरुणाचल : पंचायत उपचुनाव में भाजपा ने 102 सीटें निर्विरोध जीती
अरुणाचल में 130 सीटों पर होने जा रहे पंचायतों के उपचुनाव में भाजपा ने 130 सीटों में से 102 पर निर्विरोध जीत दर्ज की है। पंचायत मंत्री बामांग फेलिक्स ने कहा, भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया। कांग्रेस, एनपीपी समेत निर्दलियों ने भी 14 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की है। राज्य में 130 पंचायत और जिला परिषद सीटों पर 12 जुलाई को चुनाव होने हैं। सीएम पेमा खांडू ने ट्वीट कर इस जीत के लिए समर्थकों को बधाई दी।
ओबीसी उपवर्गीकरण के परीक्षण समिति को मिला 13वां विस्तार
केंद्रीय कैबिनेट ने जस्टिस रोहिणी आयोग का कार्यकाल छह महीने और बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। यह आयोग अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उपवर्गीकरण और उनके लाभ का समान वितरण का परीक्षण कर रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक समिति को अपनी रिपोर्ट पेश करने के लिए 13वां विस्तार दिया गया है। सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 340 के तहत 2 अक्तूबर, 2017 को रोहिणी आयोग का गठन किया था। अब इस आयोग का कार्यकाल 31 जनवरी, 2023 तक होगा।
नासिक में अफगान मूल के सूफी गुरु की गोली मारकर हत्या
महाराष्ट्र के नासिक में अफगान मूल के सूफी आध्यात्मिक गुरु ख्वाजा सैयद जरीफ चिश्ती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या के सिलसिले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हत्या के आरोपियों में चिश्ती का ड्राइवर भी शामिल है। नासिक के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सचिन पाटिल का कहना है, प्रथम दृष्टया यह संपत्ति विवाद का मामला लग रहा है। इस हत्याकांड में चार लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
डॉ. मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को पीएम मोदी ने मूर्तरूप दिया : गोयल
भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को 121वीं जयंती पर याद किया गया। प्रदेश भाजपा की तरफ से डॉ. मुखर्जी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देने के साथ पौधरोपण किया गया। प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा ने सफाई अभियान चलाया तो भारतीय बौद्ध संघ की तरफ से सामाजिक समरसता व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रत्न समारोह का आयोजन किया गया।
प्रदेश भाजपा के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी की उम्र के हिसाब से उनकी सोच बहुत बड़ी थी। जनकल्याण का जो जज्बा उनके दिल में था, वह उम्र बड़ी होने से नहीं बल्कि जनता के लिए संघर्ष करने से आता है।
उनकी राष्ट्रवादी सोच को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मूर्त रूप दिया। उधर, एनडीएमसी सभागार में भारतीय बौद्ध संघ की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ही जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य दर्जा देने व संविधान के अनुच्छेद 370 के कट्टर आलोचक थे।
किसानों को खरीद के बदले अन्य माध्यम से मिले एमएसपी का लाभ : रमेश चंद
नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने कहा कि कृषि फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) व्यवस्था तब तक ही जारी रहे, जब तक बाजार प्रतिस्पर्धी और कुशल न हो जाएं। साथ ही किसानों को खरीद के बजाय किसी और माध्यम से एमएसपी का लाभ देना चाहिए।
उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि डिफिसिएंसी प्राइसिंग पेमेंट (डीपीपी) एक ऐसा मॉडल है, जिसके आधार पर किसानों को एमएसपी दी जा सकती है। हालांकि, एक बार अमल में आने के बाद इसे रोका नहीं जा सकता है। डीपीपी का मतलब खुले बाजार भाव और किसानों को दिए जाने वाले एमएसपी में अंतर होता है। यह मॉडल मध्य प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में लागू भी किया गया है।