{"_id":"604c0a760b1213022307cd36","slug":"minneapolis-approves-27-million-dollar-settlement-with-family-of-george-floyd","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : मिनियापोलिस सिटी काउंसिल ने जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार के साथ 2.7 करोड़ डॉलर में किया समझौता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : मिनियापोलिस सिटी काउंसिल ने जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार के साथ 2.7 करोड़ डॉलर में किया समझौता
Sat, 13 Mar 2021 06:12 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मिनियापोलिस (अमेरिका)
पीटीआई, मिनियापोलिस (अमेरिका)
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 13 Mar 2021 06:12 AM IST
विज्ञापन
जॉर्ज फ्लोएड (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के मिनियापोलिस शहर की सिटी काउंसिल ने पुलिस हिरासत में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मुकदमे में उसके परिवार के साथ शुक्रवार को 2.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर में समझौता किया। फ्लॉयड परिवार के वकील बेन क्रम्प ने दोपहर एक बजे एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले वर्ष 25 मई को एक पूर्व श्वेत अधिकारी डेरेक चाउविन ने लगभग नौ मिनट तक फ्लॉयड की गर्दन को अपने घुटनों से दबाए रखा था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
फ्लॉयड की मौत के बाद मिनियापोलिस और पूरे अमेरिका में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए और देशभर में नस्लीय भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई गईं।
फ्लॉयड के परिवार ने जुलाई में शहर प्रशासन के खिलाफ संघीय नागरिक अधिकार के उल्लंघन का मुकदमा दायर किया, उनकी मृत्यु के लिए चाउविन और तीन अन्य अधिकारियों पर आरोप लगाया। उसमें आरोप लगाया गया कि शहर ने अपने पुलिस बल में अत्यधिक बल प्रयोग, नस्लवाद की संस्कृति को पनपने दिया।
विज्ञापन