फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Millions of dollars worth of property stolen from the museum after cutting electricity connection

बिजली कनेक्शन काटकर संग्रहालय से करोड़ों डॉलर की संपत्ति चोरी

Tue, 26 Nov 2019 04:18 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 26 Nov 2019 04:18 AM IST
विज्ञापन
Millions of dollars worth of property stolen from the museum after cutting electricity connection
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

जर्मनी के संग्रहालय से चोरों ने सोमवार तड़के बिजली काट करोड़ों डॉलर की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरी किए गए सामान में सैक्सन राजाओं की ऐतिहासिक कलाकृतियों समेत बेशकीमती गहने भी शामिल हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, चोरों ने ड्रेसडेन स्थित ओल्ड एंड न्यू ग्रीन वॉल्ट नामक म्यूजियम के ग्रीन वॉल्ट कमरे में इस चोरी को अंजाम दिया। इस कमरे में संग्रहालय के सबसे कीमती कलाकृतियां थीं। चोरों ने करीब तीन हजार प्राचीन वस्तुओं की चोरी की। सामान में गहने, सोने की बनी वस्तुएं, क्रिस्टल और हीरे शामिल थे।
विज्ञापन


यह सामान किंगडम ऑफ सैक्सोनी के 17वीं सदी के शासक अगस्त द् स्ट्रोंग का था। यह कमरा संग्रहालय का केंद्र बिंदू है, जिसे स्टैटिसिले कुन्स्तसम्मंगुंगेन के रूप में जाना जाता है। चोरों ने यहां घुसने से पहले कमरे की बिजली काट दी थी। जिसके बाद वे भीतर घुसे और सीसीटीवी कैमरों में भी कैद नहीं हो पाए। वहीं पुलिस ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि आखिर चोरी किए सामान में क्या-क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानबूझकर लगाई आग

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सोमवार तड़के ही म्यूजियम के निकट आग की घटना को अंजाम दिया गया, जिससे ध्यान भटकाया जा सके। आग को बुझाने के लिए दमकलकर्मियों की भी बुलाया गया था। राज्य गवर्नर माइकल रेटशीमर ने ट्वीट कर इस घटना की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि सामान चोरी होने के कारण सैक्सन राजाओं का इतिहास जानना मुश्किल हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed