फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Militants blow up govt girls’ school in Pakistan's restive Khyber Pakhtunkhwa province

Pakistan: अशांत खैबर पख्तूनख्वा में आंतकियों ने लड़कियों के सरकारी स्कूल को बम से उड़ाया, कोई हताहत नहीं

Mon, 22 Jul 2024 06:16 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 22 Jul 2024 06:16 PM IST
सार

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शिक्षा मंत्री फैसल खान तारकई ने बताया कि आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से सटे उत्तरी वजीरिस्तान जिले में रविवार की दरम्यानी रात राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय को बम से उड़ा दिया।

विज्ञापन
Militants blow up govt girls’ school in Pakistan's restive Khyber Pakhtunkhwa province
खैबर पख्तूनख्वा के कबायली इलाके में आंतकियों ने स्कूल को बनाया निशाना - फोटो : पाकिस्तान टुडे

विस्तार

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कबायली इलाके में अज्ञात आतंकवादियों ने सोमवार को लड़कियों के एक सरकारी स्कूल को बम धमाके से उड़ा दिया। हालांकि, इस विस्फोट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उत्तरी वजीरिस्तान के स्कूल को बनाया निशाना
खैबर पख्तूनख्वा के शिक्षा मंत्री फैसल खान तारकई ने बताया कि आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से सटे उत्तरी वजीरिस्तान जिले में रविवार की दरम्यानी रात राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय को विस्फोट से उड़ा दिया।
विज्ञापन


स्कूल में कुल 255 छात्राओं ने लिया था दाखिला
तेज धमाके से स्कूल के सात कमरे जमींदोज हो गए। स्कूल में कुल 255 छात्राओं ने दाखिला किया हुआ था। तारकई ने बताया कि स्कूल को जल्द ही दोबारा चालू किया जाएगा। उन्होंने कहा, इस तरह के कायरतापूर्ण कृत्य कबायली क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने वाले हमारे कदमों को नहीं रोक सकते। शिक्षा खैबर पख्तूनख्वा सरकार की प्राथमिकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों के लिए शिक्षा का विरोध करता है तालिबान
तालिबान और उसके सहयोगी लड़कियों के लिए शिक्षा का विरोध करते हैं और उसे गैर-इस्लामी बताते हैं। इससे पहले, इसी तरह की घटना मई में महीने में हुई। जब अज्ञात आतंकवादियों ने उत्तरी वजीरिस्तान के शेवा तहसील में एक लड़कियों के एक निजी स्कूल को विस्फोट से उड़ा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed