फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Militants attacked at hotel in Somalia capital Mogadishu, killing at least seven people and wounding more than 20 people

सोमालिया: मोगादिशु होटल में हुए आतंकवादी हमले में अब तक 16 लोगों की मौत

Mon, 17 Aug 2020 05:41 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोगादिशु
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोगादिशु Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 17 Aug 2020 05:41 AM IST
विज्ञापन
Militants attacked at hotel in Somalia capital Mogadishu, killing at least seven people and wounding more than 20 people
सांकेतिक तस्वीर

सोमालिया की राजधानी मोगादिशू स्थित होटल में कुछ आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस दौरान कई लोगों की जान चली गई और काफी संख्या में लोग घायल भी हो गए हैं। रविवार को सोमाली बलों ने 4 घंटे की घेराबंदी खत्म कर दी है। अब हमले में मरने वालों की संख्या 10 से बढ़कर 16 हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, एक कार विस्फोट के बाद हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


अल-शबाब ने हमले की  ली जिम्मेदारी 
सोमालिया के सूचना मंत्रालय ने सीएनएन के अनुसार, मंत्रालय के एक अधिकारी अब्दिरिसक आब्दी की इस हमले में मौत हो गई है। एलीट होटल के गेट पर एक कार बम विस्फोट के बाद ही आतंकवादियों ने परिसर के भीतर हमला किया। अल-शबाब ने अपने मुखपत्र चैनल, रेडियो एंडलस के माध्यम से जारी बयान में हमले की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन


सरकार के प्रवक्ता इस्माइल मुख्तार ने रविवार की देर शाम ट्वीट कर कहा, सोमाली विशेष बलों ने आखिरी हमलावर को मारने के बाद मोगादिशू के एलीट होटल में चार घंटे की घातक घेराबंदी को समाप्त कर दिया। पुलिस का दावा है कि हमले में चार आतंकी शामिल थे, जिन्हें मार गिराया गया है। मुख्तार ने कहा कि रात 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) घेराबंदी समाप्त होने के बाद 205 लोगों को बचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति फरमाजो ने जताया दुख
सोमाली राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल्लाही फरमाजो ने इस हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए निंदा की है और पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। फार्माजो ने कहा, आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमलों का मुख्य उद्देश्य सोमाली लोगों को हतोत्साहित करना था, जो कठिन परिस्थितियों से उबर रहे हैं। यह तथ्य है कि उनकी योजना कुछ सोमाली लोगों को नुकसान पहुंचाने की है। राष्ट्रपति ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed