{"_id":"5f84b58b4c560f30631efd63","slug":"microsoft-will-expand-the-work-from-home-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘घर से काम’ की नीति में विस्तार करेगा माइक्रोसॉफ्ट, पेश किया नई गाइडलाइन का खाका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
‘घर से काम’ की नीति में विस्तार करेगा माइक्रोसॉफ्ट, पेश किया नई गाइडलाइन का खाका
Tue, 13 Oct 2020 01:29 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
सत्या नडेला
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में सिएटल स्थित दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी ‘घर से काम’ नीति का विस्तार करने और कुछ कर्मचारियों के लिए इसे स्थायी बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
कंपनी ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए मैक्रो वर्कप्लेस का एक खाका पेश किया है। इसमें बताया गया है कि किस तरह कर्मचारी विभिन्न जगहों पर रहते हुए अधिक बेहतर ढंग से कामकाज कर सकते हैं।
विज्ञापन
नई गाइडलाइन के मुताबिक कर्मचारियों को यह भी बताया गया है कि वे देश में किसी अन्य स्थान पर भी जा सकते है। कंपनी ने कहा है कि वह महामारी के दौरान बदलती जरूरतों को समायोजित करने के लिए काम करती रहेगी।
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट अपने कर्मचारियों को उनके कामकाजी सप्ताह के 50 प्रतिशत से कम समय के लिए घर से स्वतंत्र रूप से काम करने की अनुमति देगा। इसके साथ ही प्रबंधक दूरस्थ इलाकों से स्थायी रूप से काम करने को मंजूरी भी दे सकेंगे।
कंपनी के कर्मचारी मामलों को देखने वाली मुख्य अधिकारी कैथलीन होगन ने एक पोस्ट में कहा, ‘हम, कारोबारी जरूरतों को संतुलित करते हुए हर व्यक्ति की कार्य शैली के अनुसार जहां तक संभव होगा, उसका समर्थन करने का प्रयास करेंगे। साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि हम अपनी संस्कृति के अनुसार जीवन जीते रहें।
हमारा ध्यान तीन बातों पर केंद्रित : नडेला
माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला ने कहा कि उनका ध्यान तीन प्रमुख विचारों पर केंद्रित हैं कि महामारी के बीच काम की प्रकृति कैसे बदल रही है, सहयोग में काम कैसे होता है, कंपनियों के अंदर कैसे सीखा जाता है और यह सुनिश्चित करना कि कर्मचारी कैसे बाहर परेशान न हों। कंपनी ने यह भी कहा कि अधिकांश कर्मचारियों के कामकाजी समय में लचीलापन आया है।