फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Microsoft employees protest at 50th anniversary party over Israel contract know all about it

Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट की 50वीं वर्षगांठ की पार्टी में बवाल, फलस्तीन समर्थक कर्मचारियों ने जमकर मचाया हंगामा

Sat, 05 Apr 2025 06:42 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 05 Apr 2025 06:42 AM IST
विज्ञापन
Microsoft employees protest at 50th anniversary party over Israel contract know all about it
Microsoft - फोटो : Adobe Stock

माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों की ओर से शुक्रवार रात फलस्तीन के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस वजह से वॉशिंगटन में आयोजित कंपनी की 50वीं वर्षगांठ के जश्न में हंगामे जैसे हालात बन गए। दरअसल, कंपनी की ओर से इस्राइली सेना को कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक की आपूर्ति करने की बात सामने आने के बाद से ही मामले ने तूल पकड़ा हुआ है। इस वजह से प्रौद्योगिकी उद्योग के इस कदम के खिलाफ फलस्तीन समर्थकों को गुस्सा फूट पड़ा है।

विज्ञापन


कैसे और क्यों हुआ प्रदर्शन?
विरोध प्रदर्शन तब शुरू हुआ, जब माइक्रोसॉफ्ट एआई के सीईओ मुस्तफा सुलेमान कंपनी के सह-संस्थापक बिल गेट्स और पूर्व CEO स्टीव बाल्मर सहित दर्शकों के सामने कंपनी के AI उत्पाद, उससे जुड़े अपडेट और दीर्घकालिक दृष्टिकोण पेश कर रहे थे। इस दौरान एक कर्मचारी इब्तिहाल अबूसाद ने चिल्लाते हुए कहा कि आपको शर्म आनी चाहिए। जब वह तेजी से मंच की ओर बढ़ीं तो सुलेमान ने अपना भाषण रोक दिया। उन्होंने कहा कि आप दावा करते हैं कि आप AI का उपयोग अच्छे के लिए करना चाहते हैं, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट इस्राइली सेना को AI हथियार बेचता है। 50 हजार लोग मारे गए हैं। कंपनी हमारे घर में हो रहे इस नरसंहार को चिंगारी देने का काम कर रही है।
विज्ञापन


सुलेमान के आश्वासन पर भी नहीं रुके
इस पर सुलेमान ने कहा कि आपके विरोध के लिए धन्यवाद, मैं आपकी बात सुन रहा हूं। फिर भी अबूसाद ने चिल्लाते हुए कहा कि सुलेमान और पूरे माइक्रोसॉफ्ट के हाथ खून से सने हैं। उन्होंने मंच पर केफियेह हेडस्कार्फ भी फेंका, जो फलस्तीनी लोगों के समर्थन का प्रतीक बन गया है। इसके बाद उन्हें कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार हुआ हंगामा
एक दूसरे प्रदर्शनकारी माइक्रोसॉफ्ट की कर्मचारी वानिया अग्रवाल ने जश्न के दूसरे हिस्से में हंगामा मचाया। इस दौरान गेट्स, बाल्मर और वर्तमान सीईओ सत्य नडेला मंच पर थे। 2014 के बाद से माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ रह चुके तीन लोगों की यह पहली सार्वजनिक सभा थी।

क्या है मामला?
इस साल की शुरुआत में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि गाजा और लेबनान में हाल के युद्धों के दौरान बमबारी के लक्ष्यों का चयन करने के लिए इस्राइली सेना ने माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई के एआई मॉडल का इस्तेमाल किया था। इसमें 2023 में एक इस्राइली हवाई हमले का भी जिक्र था, जिसमें एक लेबनानी परिवार के सदस्यों को ले जा रहे वाहन पर हमला किया गया था, जिसमें तीन छोटी लड़कियों और उनकी दादी की मौत हो गई थी। इस बीच फरवरी में अनुबंधों का विरोध करने के लिए सीईओ सत्य नडेला के साथ बैठक से पांच माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया था। 


कंपनी ने क्या कहा?
शुक्रवार को कंपनी की ओर से एक बयान में कहा गया, 'हम सभी की आवाज सुनने के लिए कई रास्ते प्रदान करते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि हम चाहते हैं कि यह इस तरह से किया जाए, जिससे व्यवसाय में व्यवधान न हो। अगर ऐसा होता है, तो हम लोगों से वहां से हटने या कहीं और जाने को कहते हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हमारी व्यावसायिक प्रथाएं उच्चतम मानकों को बनाए रखें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed